Sonu Nigam father robbed of Rs 72 lakh FIR registered against ex driver

Bollywood के मशहूर गायक Sonu Nigam के पिता के घर हुई चोरी, शक के आधार पर ड्राइवर की जांच में जुटी पुलिस 

Sonu Nigam father robbed of Rs 72 lakh FIR registered against ex driver

Sonu Nigam father robbed of Rs 72 lakh FIR registered against ex driver

Sonu Nigam's Father House Robbery: अपनी शानदार गायकी के दम पर खास पहचान बनाने वाले सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) किसी अलग परिचय के मोहताज नहीं हैं। अपने बेबाक अंदाज के लिए सोनू काफी जाने जाते हैं। इतना ही नहीं अपने बयानों को लेकर भी सोनू चर्चा का विषय बनते हैं, लेकिन फिलहाल सोनू अपने पिता और सिंगर अगम कुमार निगम (Agam Kumar Nigam) की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। जी हां आपको बतादे कि  गायक सोनू निगम के पिता अगम कुमार निगम के आवास पर 72 लाख रुपये की चोरी की खबर सामने आई है और शक के दायरे में उनका ड्राइवर है जिसके लिए पुलिस जांच कर रही है।  

अगम कुमार निगम के घर इतने रुपए की हुई चोरी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि अगम कुमार निगम के घर के 72 लाख रुपये की चोरी हुई है। बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के पिता ने अगम कुमार निगम ने पुलिस को बताया की उन्हें उनके ड्राइवर रेहान के ऊपर शक है, रेहान पहले उनके पास कार ड्राइवर का काम करता था। रेहान नाम का ड्राइवर उनके पास आठ महीने से काम कर रहा था, लेकिन हाल ही में उसे हटा दिया गया, क्योंकि उसका प्रदर्शन संतोषजनक नहीं था। अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि रविवार (19 मार्च) दोपहर अगमकुमार दोपहर के भोजन के लिए वर्सोवा में निकिता के घर गए और कुछ देर बाद लौटे। शाम को उन्होंने अपनी बेटी को फोन कर बताया कि लकड़ी की अलमारी में रखे डिजिटल लॉकर से 40 लाख रुपये गायब हैं। उन्होंने बताया कि अगले दिन अगमकुमार वीजा संबंधी किसी काम से अपने बेटे के घर ‘7-बंगलों’ में गए और शाम को लौटे तो उनके लॉकर से फिरसे 32 लाख रुपये गायब पाए गए जो क्षतिग्रस्त नहीं था। अधिकारी ने बताया कि अगमकुमार और निकिता ने अपनी सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें उनके पूर्व ड्राइवर रेहान को दोनों दिन बैग लेकर उनके (अगमकुमार के) फ्लैट की ओर जाते हुए दिखाया गया है, जब वह बाहर थे। अब मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अगम के बयान के आधार पर रेहान के खिलाफ आईपीसी की धारा 380,454 और 457 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही ओशिवारा पुलिस रेहान की तलाश में जुट गई है।  इस मामले को लेकर एक बार फिर सोनू निगम और उनके पिता अगम कुमार निगम का नाम चर्चा में आ गया है। 

Sonu Nigam के पिता के घर हुई लाखों की चोरी, पूर्व ड्राइवर को पुलिस ने किया  गिरफ्तार - Sonu Nigam Father House robbed of 72 lakh rupees

अगम कुमार निगम हैं शानदार
आपको बतादें कि बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) के पिता अगम कुमार निगम (Agam Kumar Nigam) भी काफी पॉपुलर सिंगर रहे हैं। साल 2005 में अगम कुमार निगम की एक म्यूजिक एल्बम आई थी, जिसका नाम बेवफाई था। अगम की इस एल्बम के सभी गाने सुपरहिट साबित हुए।इतना ही नहीं आज भी आपको अगम कुमार निगम की इस एल्बम के गाने आसानी से सुनने को मिल जाएंगे।