सिरमौर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर इशिता पुंडीर का वीडियो विवाद: फौजियों पर टिप्पणी से मचा बवाल
Social Media Influencer Ishita Pundir'
सिरमौर: हिमाचल की एक महिला सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने फौजियों को लेकर ऐसी टिप्पणी की है जिसे लेकर वो विवादों में फंस गई है। अपने फेसबुक पेज पर शेयर किए गए वीडियो में इशिता पुंडीर नाम की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर इशिता पुंडीर ने इस वीडियो में कहा कि 90 फौजी अपनी गर्लफ्रेंड और पत्नी के लिए लॉयल नहीं होते। उसने आगे कहा कि यह देश के लिए तो वफादार होते हैं लेकिन निजी रिश्तों में वफादार नहीं रहते। मेरे साथ तो ऐसा नहीं हुआ है, लेकिन मुझे फौजी बंदे का इतना अनुभव है कि वो कभी वफादार हो ही नहीं सकता। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा है और इस मामले में देशभर से प्रतिक्रिया आने लगी है। लोग इस वीडियो को लेकर इशिता पर जमकर हमला बोल रहे हैं। वहीं इस मामले में अब उसके खिलाफ दो एफआईआर भी दर्ज करवा दी गई है।
दो एफआईआर दर्ज
भूतपूर्व सैनिक संगठन राजगढ़ के पदाधिकारियों ने इशिता पुंडीर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में शिकायत दर्ज करवाई। साथ ही इशिता पुंडीर के अकाउंट की भी जांच की मांग की। वहीं, हिमाचल कांग्रेस महासचिव यदोपति ठाकुर ने भी इस मामले में एसपी सिरमौर को शिकायत सौंपी है। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करने के जब लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी तो इशिता ने वीडियो शेयर कर माफी भी मांगी है।
आजकल लोगों को सच से ज़्यादा उस इंसान से दिक्कत होती है जो सच बोल देता है। मैंने एक वीडियो में अपनी सोच रखी, अपना दृष्टिकोण रखा। लेकिन कुछ लोगों ने उसे समझने की बजाय उसे गलत तरीके से लिया और मुझे टारगट करना शुरू कर दिया।
इशिता पुंडीर की फेसबुक पोस्ट
वीडियो शेयर कर मांगी माफी
इशिता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मैं दिल से माफी मांगती हूं उन सभी लोगों से जिन्हें मेरी किसी बात या वीडियो से ठेस पहुंची हो। मेरा इरादा कभी भी किसी को दुख पहुंचाने का नहीं था, लेकिन अगर अनजाने में ऐसा हुआ है तो मुझे सच में उसका अफसोस है। हम सब इंसान हैं और हमसे गलतियां होती हैं, लेकिन अपनी गलती को मान लेना ही सबसे बड़ी बात होती है। नफरत फैलाना आसान है, लेकिन प्यार और समझदारी दिखाना ही असली ताकत है। शुक्रिया उन लोगों का जो मेरे साथ खड़े रहे और सॉरी उन लोगों से जिन्हें मैंने दुखी किया।
कौन हैं इशिता पुंडीर
इशिता पुंडीर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की रहने वाली है। वो एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। इशिता के फेसबुक साढ़े तीन मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स है। वो अक्सर अपने फेसबुक पेज पर वीडियो और फोटो शेयर करती रहत है। उन्हें कई अवार्ड भी मिल चुके हैं। वो अपनी मां के साथ भी वीडियो शेयर करती है।