Snow falls in the mountains, cold increases in Haryana:पहाड़ो में पड़ी बर्फ, हरियाणा में बढ़ी ठंड: अब फिर चलेंगी उत्तरी-पश्चिमी हवाएं, रात का तापमान गिरेगा

पहाड़ो में पड़ी बर्फ, हरियाणा में बढ़ी ठंड: अब फिर चलेंगी उत्तरी-पश्चिमी हवाएं, रात का तापमान गिरेगा

Weather Alert

Snow falls in the mountains, cold increases in Haryana:

Snow falls in the mountains, cold increases in Haryana: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। सुबह और शाम के समय अधिक ठंड महसूस की जा रही है, जबकि दिन में धूप खिली रहती है। इससे दिन और रात के तापमान में दोगुना अंतर दर्ज किया गया है। हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब समाप्त हो गया है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बढ़ी नमी से सुबह के समय मैदानी इलाकों में धुंध छाई रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आज से उत्तरी-पश्चिमी हवाएं एक बार फिर चलेंगी, जिससे रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। गौरतलब है कि दो दिन पहले हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में गरज-चमक के साथ बारिश हुई थी, जिससे मौसम में बदलाव आया था।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर 5 नवंबर तक ही था। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 6 नवंबर से 9 नवंबर के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि में उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलेंगी, जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
हरियाणा में बुधवार को हिसार की रात सबसे ठंडी रही, जहां न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम था। 

महेंद्रगढ़ और नारनौल में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अतिरिक्त, जींद में 15.9 डिग्री, सिरसा में 15.5 डिग्री और कैथल में 15.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

अधिकतम तापमान की बात करें तो करनाल में सर्वाधिक 33 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अधिकांश अन्य जिलों में अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।