इतना भयानक गुस्सा! उबल उठा संसद, स्मृति इरानी ने दिखाया रौद्र रूप, कांग्रेस के इस बड़े नेता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को कैसे कह दिया 'राष्ट्रपत्नी'

इतना भयानक गुस्सा! उबल उठा संसद, स्मृति इरानी ने दिखाया रौद्र रूप, कांग्रेस के इस बड़े नेता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को कैसे कह दिया 'राष्ट्रपत्नी'

Smriti Irani on Congress regarding President Draupadi Murmu

Smriti Irani on Congress regarding President Draupadi Murmu

Smriti Irani on Congress : आज लोकसभा सदन की कार्यवाही शुरू होते ही यहां भारी उबाल देखने को मिला| दरअसल, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhary) द्वारा राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) को लेकर की गई 'राष्ट्रपत्नी' वाली टिप्‍पणी को बीजेपी (BJP) कतई सहन नहीं कर पाई| केंद्रीय मंत्री स्‍मृति इरानी (Smriti Irani) ने तो कांग्रेस (Congress) के खिलाफ रौद्र रूप ही दिखा डाला|

स्‍मृति इरानी सदन में जिस हिसाब से बोलते नजर आईं, उससे साफ जाहिर हो रहा था कि उनमें कितना भयानक गुस्सा भरा पड़ा है| स्मृति इरानी ने गुस्से में ऐसी बयानबाजी की, कि कांग्रेस बैकफुट की कगार पर आ गई| वहीं, सदन में ''सोनिया गांधी माफी मांगों'', ''कांग्रेस माफी मांगों'' के जबरदस्त नारे भी लगे| जिसके बाद सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ गया|

स्‍मृति इरानी ने क्या-क्या कहा?

फिलहाल, स्‍मृति इरानी की बयानवाजी पर नजर डालें तो उन्होंने कहा- ''सदन में कांग्रेस का एक ऐसा नेता मौजूद है जिसने सर्वोच्च संवैधानिक पद पर विराजित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सड़क पर जाकर घोर अपमान किया| स्‍मृति इरानी ने आगे कहा कि 'कांग्रेस पार्टी आदिवासी महिला का सम्‍मान बर्दाश्‍त नहीं कर पा रही है|

द्रौपदी मुर्मू जब से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनीं, वह तबसे 'कांग्रेस पार्टी' की घृणा और उपहास का शिकार हो रही हैं|। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कठपुतली कहा। कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही कि एक आदिवासी महिला इस देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही है।

देखें पूरी वीडियो ...

अधीर रंजन की सफाई ...

इधर, अधीर रंजन ने अपनी सफाई में कहा कि मुझसे गलती से ये(राष्ट्रपत्नी) शब्द निकला था| मैं जानता हूं कि भारत की राष्ट्रपति चाहे कोई भी हों वे हमारे लिए राष्ट्रपति ही हैं। ये शब्द बस एक बार निकला है। ये चूक हुई है। लेकिन सत्ताधारी पार्टी के कुछ लोग राई का पहाड़ बना रहे हैं|

सोनिया गांधी ने क्या कहा?

इधर, जब कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से पूछा गया कि क्या अधीर रंजन 'राष्ट्रपत्नी' वाली टिप्पणी पर माफी मांगेंगे तो इस सवाल के जवाब में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, "उन्होंने माफी मांग ली है।" वहीं इसके आलावा सोनिया गांधी ने CPP कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की तत्काल बैठक बुलाई है। पार्टी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी को भी बुलाया गया है|