लखनऊ: चैत्र नवरात्र पर प्रदेश में मिशन शक्ति का छठा चरण शुरू

लखनऊ: चैत्र नवरात्र पर प्रदेश में मिशन शक्ति का छठा चरण शुरू

Sixth Phase of Mission Shakti Launched

Sixth Phase of 'Mission Shakti' Launched

लखनऊ। Sixth Phase of 'Mission Shakti' Launched, चैत्र नवरात्र के अवसर पर प्रदेश में ‘मिशन शक्ति’ के छठवें चरण की शुरुआत 19 मार्च से होगी, जो 26 मार्च तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य नारी सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को जनआंदोलन बनाना है।

इसकी निगरानी सीएम डैशबोर्ड के जरिये रियल टाइम होगी, जबकि जिला व ब्लाक स्तर पर नियमित समीक्षा की जाएगी। अभियान को नवरात्र से जोड़ते हुए मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के माध्यम से नारी शक्ति के विभिन्न आयामों को प्रस्तुत किया जाएगा।

प्रदेश के करीब 1.32 लाख प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पोस्टर प्रतियोगिता, रैली, नुक्कड़ नाटक, संवाद, फिल्म प्रदर्शन जैसी गतिविधियां होंगी।

बालिकाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, हेल्पलाइन, एफआइआर प्रक्रिया और बाल विवाह जैसे मुद्दों पर जागरूक किया जाएगा। साथ ही बैंकिंग, स्वयं सहायता समूह और कौशल प्रशिक्षण से जोड़कर स्वावलंबन को बढ़ावा दिया जाएगा। स्कूल शिक्षा की महानिदेशक मोनिका रानी ने कहा कि यह अभियान बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करेगा।