Sidhu Moose Wala SYL Song: सिद्धू मूसेवाला का नया गाना रिलीज, मौत से पहले कर गए थे रिकॉर्ड

Sidhu Moose Wala SYL Song: सिद्धू मूसेवाला का नया गाना रिलीज, मौत से पहले कर गए थे रिकॉर्ड

Sidhu Moose Wala SYL Song

Sidhu Moose Wala SYL Song

Sidhu Moose Wala SYL Song: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला अब इस दुनिया में नहीं हैं| पर हां, सिद्धू भले ही इस दुनिया से चले गए हों लेकिन जाने से पहले वह अपनी आवाज में कुछ गाने रिकॉर्ड कर गए हैं जो कि अब रिलीज किये जा रहे हैं| हालांकि, इन्हें सिद्धू को ही रिलीज करना था| मगर किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था|

बतादें कि, पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नया गाना SYL रिलीज किया गया है| SYL यानि 'सतलुज यमुना लिंक' पानी| SYL पंजाब-हरियाणा का बेहद गर्म और बड़ा मुद्दा है| जिसपर सिद्धू मूसेवाला गाना बना गए हैं| बरहाल, ऐसा पहली बार है जब अपने किसी गाने की रिलीजिंग के समय सिद्धू मूसेवाला की खुद की मौजूदगी नहीं है और न ही अब कभी भी होगी| फिलहाल, सिद्धू मूसेवाला अपनी आवाज के जरिए लोगों के बीच हमेशा जिन्दा रहेंगे.... सुनिए मौत से पहले उनका यह रिकार्डेड गाना SYL