खेल मंत्री मीत हेयर द्वारा निशानेबाज अंजुम मौदगिल की हौसला अफ़ज़ायी

चंडीगढ़, 22 जुलाईः

खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने निशानेबाजी के विश्वकप में दो कांस्य पदक जीतने वाली भारत की ओलम्पियन निशानेबाज अंजुम मौदगिल को निजी तौर पर मिलकर मुबारकबाद दी। खेल मंत्री ने पंजाब की इस होनहार निशानेबाज को दो पदक जीतने और विश्व रैंकिंग में पहला रैंक हासिल करने पर अपने आवास पर मिलकर हौसला अफ़ज़ायी की। 

खेल मंत्री मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाब को खेल में अग्रणी बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। राज्य सरकार खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए खेल नीति में भी उचित बदलाव कर रही है। 

मीत हेयर ने अंजुम मौदगिल का हौसला बढ़ाते हुए आने वाले समय ख़ासकर 2024 पैरिस ओलम्पिक खेल के लिए तैयारी में जुटने और अच्छे प्रदर्शन की शुभ कामनाएँ दीं। अंजुम ने 50 मीटर राइफल थ्री पोज़ीशन व्यक्तिगत और टीम इवेंट में दो कांस्य पदक जीते। 

इस अवसर पर खेल विभाग के प्रधान सचिव राज कमल चौधरी और डायरेक्टर राजेश धीमान भी उपस्थित थे।