छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात: सिपाही की नाबालिग बेटी ने दी जान, 'मार्ट' संचालकों पर गंभीर आरोप

छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात: सिपाही की नाबालिग बेटी ने दी जान, 'मार्ट' संचालकों पर गंभीर आरोप

1000258497

Shocking incident in Chhattisgarh: Policeman's minor daughter takes her own life

कोरिया। Shocking incident in Chhattisgarh, छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में गुरुवार को सिपाही की 17 वर्षीय बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आइसी मार्ट के संचालक ने उस पर कास्मेटिक के सामान की चोरी का आरोप लगाया था। साथ ही सामान वापस न करने पर स्कूटी भी छीन ली थी।

नाबालिग ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना। मेरी वजह से आप लोगों को बदनामी झेलनी पड़ रही है।

कोतवाली पुलिस ने आइसी मार्ट के संचालक दीपक वैध, विनोद वैध और जगत वैध के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इधर आक्रोशित स्वजन और सैकड़ों महिलाओं ने सिटी कोतवाली का घेराव कर आरोपितों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया।

पुलिस के अनुसार, सात जुलाई को सिपाही की दो नाबालिग बेटियां आइसी मार्ट सामान लेने गई थीं। वहां संचालकों ने उन पर ₹1,500 के कास्मेटिक के सामान की चोरी का आरोप लगाया। उसने नाबालिग से जबरन चोरी की बात लिखवाई और उनकी स्कूटी छीन ली।

अगले दिन जब पिता स्कूटी लेने पहुंचे, तो आरोपित ने स्कूटी लौटाने के एवज में ₹50,000 की मांग की। घटना से सहमी नाबालिग ने पुलिस लाइन स्थित आवास में दुपट्टे से फांसी लगा ली। थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि फिलहाल मार्ट को सील कर दिया गया है।