भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा

भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा

Eng W VS Ind W Test Live Streaming

Eng W VS Ind W Test Live Streaming

लंदन: Eng W VS Ind W Test Live Streaming: महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पल आने वाला है, जब क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स में पहली बार महिलाओं का टेस्ट मैच खेला जाएगा. भारत और इंग्लैंड की महिला टीम शुक्रवार (10 जुलाई) से चार दिन के एक टेस्ट मैच में लॉर्ड्स में आमने सामने होंगी. यह ऐतिहासिक मौका लॉर्ड्स में पुरुषों का पहला टेस्ट मैच खेले जाने के 142 साल बाद आया है.

इस ऐतिहासिक मैच में रिकॉर्ड संख्या में दर्शकों के आने की उम्मीद है, क्योंकि 30,000 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. जो इंग्लैंड में किसी महिला टेस्ट के लिए अब तक की सबसे ज्यादा दर्शक संख्या है.

इस मौके का बेसब्री से इंतजार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने कहा कि खिलाड़ी इस मौके का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं. उन्होंने कहा कि वे तो हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप से पहले ही इसके बारे में बात करने लगीं थीं.

मजूमदार ने कहा, 'मुझे यह बात हैरान करती है कि लॉर्ड्स में यह महिलाओं का पहला ही टेस्ट मैच है. फिर भी मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानता हूं और इसमें शामिल सभी लोगों को बधाई देना चाहता हूं. यह एक बहुत बड़ा मौका है और हम इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.'

उन्होंने कहा, 'किसी भी भारतीय क्रिकेटर के लिए टेस्ट मैच खेलना ही एक सपना होता है, लॉर्ड्स में खेलना तो बहुत बड़ी बात है. मुझे यकीन है कि कल जो भी खिलाड़ी सफेद जर्सी पहनकर लॉर्ड्स में टेस्ट मैच खेलेंगी उन्हें इस बात पर गर्व होगा.'

हेड टू हेड रिकॉर्ड

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम का इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड है. दोनों देशों के बीच कुल 15 टेस्ट मैच खेले गए हैं. जिसमें भारत सिर्फ एक हारा है, जबकि तीन में जीत दर्ज की है और बाकी मैच ड्रॉ रहे हैं. इसके अलावा भारतीय महिला टीम इंग्लैंड में एक भी मैच नहीं हारी है.

कब और कहां देख सकेंगे मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच 10 जुलाई से खेला जाने वाला एकमात्र टेस्ट मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3:30 बजे से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन में शुरू होगा. इस मैच का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और DD स्पोर्ट्स के चैनलों पर किया प्रसारित किया जाएगा. जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर उपलब्ध होगी.

प्रतिका रावल लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर

भारत की सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल घुटने में चोट के कारण लॉर्ड्स टेस्ट मैच से बाहर हो गई हैं. मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में टॉन्टन में खेले गए भारत ए के मैच के दौरान प्रतिका के घुटने पर गहरा कट लग गया था. प्रतिका की जगह प्रिया पूनिया को भारतीय टीम में शामिल किया गया है.

दोनों टीमें के स्क्वाड

इंग्लैंड: नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, माया बाउचर, ऐलिस कैपसी, टिली कोर्टीन-कोलमैन, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, एमी जोन्स (विकेटकीपर), हीथर नाइट, एमा लैंब, ग्रेस पॉट्स, ऐली थ्रेलकेल्ड, मैडी विलियर्स, इस्सी वोंग.

भारत: स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), प्रिया पुनिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्नेह राणा, सायली सतघरे, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह, नंदनी शर्मा, श्री चरणी.