शिमला: राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को, इंदु गोस्वामी का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त

शिमला: राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को, इंदु गोस्वामी का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त

Shimla: Rajya Sabha elections on March 16

Shimla: Rajya Sabha elections on March 16, Indu Goswami

शिमला। राज्यसभा सदस्य के रूप में इंदु गोस्वामी का नौ अप्रैल को कार्यकाल पूरा हो रहा है। इस कारण राज्यसभा सीट को भरने के लिए 16 मार्च को मतदान होगा। केंद्रीय चुनाव आयोग की तरफ से इस चुनाव को करवाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

इसके अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख पांच मार्च होगी। छह मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन पत्र को नौ मार्च को वापस लिया जा सकता है। आवश्यकता पड़ने पर 16 मार्च को सुबह नौ बजे से दोहपर बाद तीन बजे तक मतदान प्रदेश विधानसभा के डा. वाइएस परमार पुस्तकालय भवन में होगा।

उसी दिन सायं पांच बजे मतगणना की जाएगी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा को चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर तथा हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप सचिव विधि जितेंद्र सिंह कंवर सहायक रिटर्निंग आफिसर होंगे। चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च तक पूरी कर दी जाएगी।

कांग्रेस के 40 सदस्य

अभी प्रत्याशी चयन पर नहीं लिया निर्णय राज्यसभा चुनाव के लिए प्रदेध की सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा ने अभी प्रत्याशी चयन को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है। विधानसभा का अंक गणित कांग्रेस पार्टी के पक्ष में है। 68 सीटों वाली विधानसभा में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के सदस्यों की संख्या 40 और भाजपा की संख्या 28 है।

इस तरह आंकड़ों के हिसाब से कांग्रेस का पलड़ा भारी दिखता है। यदि कोई विरोध नहीं हुआ तो कांग्रेस के लिए चुनाव जीतना आसान होगा। 2024 में जब राज्यसभा सीट के लिए चुनाव हुआ था तो कांग्रेस की 40 सीटें थी, भाजपा की 25 सीटें थी और 3 निर्दलीय विधायक थे। इस बार कांग्रेस के पास 40 सीटें है और भाजपा की सीटें 28 हैं। पिछली बार कांग्रेस के छह विधायकों ने क्रास वोट किया था और निर्दलीय का समर्थन मिला था। इस बार कोई भी निर्दलीय नहीं है। बावजूद इसके कांग्रेस फूंक-फूंक कर कदम रखेगी।