Shimla Police Freeze ₹17 Lakh Illegal

शिमला पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 17 लाख रुपये की अवैध संपत्ति जब्त

seezed

Shimla Police Freeze ₹17 Lakh Illegal

नशा तस्करी के खिलाफ अभियान को और तेज करते हुए शिमला पुलिस ने नशे के कारोबार से अर्जित अवैध संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस थाना रोहड़ू में दर्ज एफआईआर संख्या 05/2026 में वित्तीय जांच के बाद करीब 17 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति को फ्रीज (जब्त) करने के आदेश जारी किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, यह मामला एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25, 29, 27ए तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 238 के तहत दर्ज किया गया था। मामले में महेंदली पुल के समीप एक टैक्सी से 83 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत वित्तीय अन्वेषण किया। जांच में सामने आया कि मामले में पहले गिरफ्तार किए गए शुभम, निवासी चिड़गांव, ने नशा तस्करी से अर्जित अवैध धन से एक लग्जरी वाहन खरीदा था। इसके अलावा उसके कब्जे से बरामद नकद राशि भी नशे के कारोबार से अर्जित आय पाई गई।

इन तथ्यों के आधार पर पुलिस ने लगभग 17 लाख रुपये मूल्य की अवैध संपत्ति, जिसमें एक लग्जरी वाहन और नकद राशि शामिल है, को फ्रीज (जब्त) कर लिया है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।