NEET पेपर लीक मामला: फास्ट-ट्रैक कोर्ट में पहली सुनवाई टली, सीबीआई को लोक अभियोजक नियुक्त करने का निर्देश
NEET paper leak case: First hearing in fast-track court adjourned
नई दिल्ली। NEET paper leak case: नीट पेपर लीक मामले में दोषियों को जल्द से जल्द सजा सुनाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट की ओर से गठित की गई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सोमवार को पहली सुनवाई होनी थी, लेकिन सीबीआई की तरफ से अधिवक्ता के न पेश होने के कारण सुनवाई टल गई।
अदालत ने मामले को तीन अगस्त के लिए सूचीबद्ध करते हुए सीबीआइ निदेशक को निर्देश दिया कि नीट पेपर लीक मामले में अभियोजन पक्ष रखने के लिए एक लोक अभियुक्त नियुक्त करें, ताकि भविष्य में सुनवाई स्थगित न करनी पड़े।

नीट पेपर विवाद के बीच प्रधानमंत्री द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने की घोषणा की गई थी, इसके बाद हाई कोर्ट ने कोर्ट का गठन कर एक विशेष न्यायाधीश नियुक्त किया था।