शिल्पा शिंदे ने 'भाबीजी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर पर लगाया था सेक्सुअल हैरेसमेंट का झूठा आरोप, बोलीं- मेरे पास कोई और रास्ता नहीं था
Bhabhi Ji Ghar Par Hai Producer
हैदराबाद: Bhabhi Ji Ghar Par Hai Producer: 'अंगूरी भाभी' के मासूम किरदार को निभाकर घर-घर में मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि शो के प्रोड्यूसर पर उन्होंने जो यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, वे झूठे थे.
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में शिल्पा शिंदे ने इस विवाद के बारे में खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने माना कि शो के प्रोड्यूसर के खिलाफ उन्होंने जो दावे किए थे, वे पूरी तरह सच नहीं थे और उन्होंने अपने करियर के एक मुश्किल दौर में, बहुत ज्यादा दबाव में आकर वे शिकायतें दर्ज करवाई थीं.
उन्होंने कहा कि शो के निर्माता के खिलाफ लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप झूठे थे. शिल्पा ने कहा कि उन्होंने शिकायत दर्ज करने का सहारा लिया क्योंकि उन्हें लगा कि उस समय उनके पास कोई अन्य विकल्प नहीं था और वह इस स्थिति से बाहर निकलने का रास्ता तलाश रही थीं.
उन्होंने कहा, 'यह कोई नहीं जानता, मैं सच कहने से नहीं डरती, और मैं अब भी कहूंगी कि जो मैं कह रही हूं वह बहुत बड़ी बात है, मैंने अपने प्रोड्यूसर के ऊपर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया था, क्योंकि मेरे पास कोई रास्ता नहीं था और तब मैं उस में निकली हूं, सेटल हो गई.'
उन्होंने आगे कहा, 'तब किसी प्रोड्यूसर ने उनका साथ नहीं दिया और मैंने केस उसी आधार पर किया. पुलिस तो सीधी एफआईआर करने के लिए ये बोलती है आपको गंदा लिखना पड़ेगा और मैं लॉ बैकग्राउंड से हूं.'
शिल्पा ने बताया कि उस वक्त उनकी एक दोस्त ने एक्ट्रेस से पूछा था, 'क्या आप जानती हैं कि आप क्या कर रही हैं?' और उन्होंने जवाब देते हुए कहा, 'मेरे पास कोई और रास्ता नहीं है.' उन्होंने शिल्पा के पास कोई विकल्प नहीं छोड़ा था.
शिल्पा ने पॉडकास्ट में कहा, 'मैंने पहले ही शो छोड़ दिया था और मेरे लिए कोई दूसरा रास्ता नहीं था.' उन्होंने कहा कि यह महाभारत को समझने जैसा था. शिल्पा ने बताया कि यहां तक कि निर्माता संजय कोहली ने भी यही बात कही थी कि सभी रास्ते बंद हो गए थे, इसलिए उन्हें किसी न किसी तरह से निकलना ही था. उन्होंने आगे कहा, 'बेचारा वो उसमें बदनाम हो गया.'
एक्ट्रेस ने कहा कि वह पहली बार यह कह रही हैं कि यह सब झूठ है. उन्होंने कहा, 'मैं आज इसके माध्यम से बोल रही हूं वो झूठ था. मैं ये आज पहली बार कबूल कर रही हूं सच में. फिर हमारी सेटलमेंट हुई और जो हमारी पेमेंट थी जो तीन महीने बाद मिली थी वो क्लियर हुआ.'
उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन उसके बाद ये था कि आज के बाद ना आप किसी के बारे में मैं मीडिया से बात करूंगी ना हम. 11 साल के बाद भी मैंने आखिरी बार भाभीजी को इसलिए बुलाया था क्योंकि मनोज संतोषी जी हमारे राइटर थे, उनकी इच्छा थी उनको भी हर्ट किया था. और ये सब होने के बाद मैं आज उनके साथ काम कर रही हूं. और आज हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हैं.'