शपथ ग्रहण में भावुक हुए शकुनी चौधरी: "नीतीश कुमार ने सम्राट को अपना उत्तराधिकारी बनवाया"

शपथ ग्रहण में भावुक हुए शकुनी चौधरी: "नीतीश कुमार ने सम्राट को अपना उत्तराधिकारी बनवाया"

Shakuni Chaudhary Gets Emotional at Swearing-in Ceremony

Shakuni Chaudhary Gets Emotional at Swearing-in Ceremony

पटना। Shakuni Chaudhary Gets Emotional at Swearing-in Ceremony, बिहार लोक भवन में बुधवार को सम्राट चौधरी द्वारा मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण (Bihar CM Samrat Choudhary) को देखने के लिए उनके पिता एवं पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी पूरे परिवार के साथ मौजूद थे।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की धर्मपत्नी कुमारी ममता चौधरी, बेटी चारू और पुत्र प्रियम चौधरी, सम्राट चौधरी के बड़े भाई रोहित चौधरी, छोटे भाई धर्मेन्द्र चौधरी, बड़ी बहन नीलम चौधरी, छोटी बहन भावना चौधरी और बहनोई राजेश कुमार सिंह समेत अन्य रिश्तेदार समारोह में शामिल हुए।

शपथ ग्रहण में भावुक हुए शकुनी चौधरी, बोले- भाजपा-जदयू ने सम्राट को आगे बढ़ाया

शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी भावुक हुए। उन्होंने बेटे के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि आज का दिन उनके लिए चिर स्मरणीय है।

'दोनों दलों ने सम्राट को आगे बढ़ाया...'

समारोह स्थल पर उन्होंने बातचीत में कहा कि भाजपा-जदयू ने सम्राट चौधरी को आगे बढ़ाया। भाजपा और जदयू दो धुरी हैं, लेकिन दोनों के नेता एक बात पर आश्वस्त हो जाएं तो यह बड़ी बात है। दोनों दल ने एकजुट होकर सम्राट को आगे बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आशीर्वाद सम्राट चौधरी को मिला। बिहार में नीतीश कुमार ने बीस साल से ज्यादा समय तक सत्ता संभालने के बाद सम्राट को अपना उत्तराधिकारी बनवाया। उन्होंने कहा कि मैं समता पार्टी के संस्थापकों में हूं।