मनाली में विदेशी महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत; युवक ने सड़क चलते किया बैड टच, हिमाचल से शर्मनाक घटना का वीडियो वायरल
Himachal Manali Foreign Female Tourist Shameful Act Video Viral
Manali Shameful Video Viral: हिमाचल प्रदेश के सबसे मशहूर पर्यटन स्थल मनाली से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। इस घटना ने देवभूमि को वाकई शर्मसार कर दिया है। दरअसल मनाली में एक विदेशी महिला टूरिस्ट के साथ खुलेआम छेड़छाड़ की गई। छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देख लोगों के रिएक्शन में गज़ब का गुस्सा दिख रहा है। लोगों ने मांग की है कि इस मामले में ऐसी कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, जो कि छिछोरों के लिए सबक का संदेश बने और आगे से कोई और ऐसा न करे।
सामने आए सीसीटीवी वीडियो में दिखता है कि कुछ युवक सड़क पर खड़े हुए हैं। इसी बीच 2 विदेशी टूरिस्ट (एक महिला और पुरुष) उसी सड़क पर से गुजरते हैं। जहां उन्हें देख दो युवक आपस में प्लानिंग करते हुए उनमें से एक युवक आगे चलकर जाता है और सामने से आ रही विदेशी महिला को बैड टच करता है। जिससे एक बार के लिए वह महिला चौंक जाती है। हालांकि वह आगे चलती हुई चली जाती है। वहीं निर्लज्ज युवक और उसका एक साथी दोनों भी तेजी से आगे बढ़ जाते हैं। शर्मनाक बात यह रही कि महिला टूरिस्ट के साथ इस घिनौनी और आपत्तिजनक हरकत के बाद ये युवक खुशी जताते हुए नजर आए।
वीडियो
छेड़छाड़ करने वाले भी पर्यटक बताए जा रहे
बताया जाता है कि जिस युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर विदेशी महिला के साथ यह शर्मनाक हरकत की। वो स्थानीय नहीं हैं बल्कि देश के किसी अन्य हिस्से से आए पर्यटक हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो देख एक शख्स ने रिएक्ट करते हुए कहा, ''ये टूरिस्ट हैं या छिछोरे? अब इन्हें कूटा जाए तो किसी को बुरा नहीं मानना चाहिए। विदेशी महिला के साथ दुर्व्यवहार की सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।'' बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है। हिमाचल के पर्यटनों स्थलों पर इससे पहले भी मौज-मस्ती के नाम पर सार्वजनिक उपद्रव की घटनाएँ सामने आती रहीं हैं। ऐसे शराराती तत्व घूमने आने वाले लोगों के आनंद में खलल डाल रहे हैं और असुरक्षा का माहौल बना रहे हैं।
ऐसे कैसे आएंगे विदेशी टूरिस्ट?
इसी तरह का हाल रहा तो हिमाचल समेत भारत के टूरिस्ट प्लेसों पर विदेशी पर्यटक तो पहले ही आने से डरेंगे। और विदेशी ही क्या भारत के पर्यटक भी जाने से पहले सौ बार सोचेंगे। लोगों ने कहा, ''देश में टूरिज़्म को अगर ग्लोबल स्तर तक ले जाना है तो देशी टूरिस्टों के लिए न्यूनतम मानक बनाने होंगे।'' यानि रूल्स तय करने होंगे। एक शख्स ने कहा, ''हिमाचल सरकार को सख्त नियम और कानून लागू करने चाहिए। ताकि राज्य में आने वाले हर व्यक्ति को पता होना चाहिए कि सार्वजनिक उपद्रव और छपरीपन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिमाचल में ऐसे पर्यटकों की जरूरत नहीं है।''
यह भी पढ़ें-