जयपुर में सीवरेज टैंक बना काल: जहरीली गैस से 2 सफाईकर्मियों की मौत; बिना सुरक्षा उपकरणों के नीचे उतारने का आरोप

जयपुर में सीवरेज टैंक बना काल: जहरीली गैस से 2 सफाईकर्मियों की मौत; बिना सुरक्षा उपकरणों के नीचे उतारने का आरोप

Sewage Tank Turns Deadly in Jaipur

Sewage Tank Turns Deadly in Jaipur

जयपुर। Sewage Tank Turns Deadly in Jaipur, जयपुर में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया, जिसमें दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई। यह घटना झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र की बताई जा रही है।

दोनों मृतक ठेके पर कार्यरत मजदूर थे, जिन्हें सीवरेज टैंक की सफाई के लिए नीचे उतारा गया था। टैंक के भीतर जहरीली गैस जमा होने के कारण दोनों मजदूरों का दम घुट गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

करधनी पुलिस थाना अधिकारी सवाई सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है। हादसे के बाद सफाई कर्मचारी संघ ने मृतकों के स्वजन को आर्थिक सहायता देने की मांग की। आरोप है कि उन्हें बिना किसी सुरक्षा उपकरणों के टैंक साफ करने के लिए उतारा गया था।