मोहाली में आज केजरीवाल और भगवंत मान का रोड शो, निकाय चुनाव जीत पर जताएंगे आभार
Kejriwal and Bhagwant Mann to hold a roadshow
मोहाली। Kejriwal and Bhagwant Mann to hold a roadshow, मोहाली नगर निगम और जिले की पांच नगर परिषदों ने आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। इसी खुशी और लोगों का आभार जताने आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को मोहाली पहुंचेंगे।
दोनों नेता रोड शो में हिस्सा लेंगे और इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नए राजनीतिक समीकरण बनाएंगे। मोहाली से आप विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि रोड शो में पार्टी के भारी संख्या में वर्कर पहुंच रहे हैं।
यह रोड शो सेक्टर-70 और सोहाना गुरुद्वारा साहिब के पास निकाला जाएगा। विधायक ने कहा कि इस रोड शो में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर और सारे पार्षद मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस रोड शो को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है।