Seven divine Shri Ram Kathas to be held in Chandigarh: चंडीगढ़ में होने जा रही सात दिवसीय श्री राम कथा: राज्यपाल एवं प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को दिया निमंत्रण

चंडीगढ़ में होने जा रही सात दिवसीय श्री राम कथा: राज्यपाल एवं प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को दिया निमंत्रण

Invitation

Seven divine Shri Ram Kathas to be held in Chandigarh:

Seven divine Shri Ram Kathas to be held in Chandigarh: दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं श्री राम कृपा सेवा ट्रस्ट, चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में प्रदर्शनी ग्राउंड, सेक्टर 34 चंडीगढ़ में 23 से 29 नवंबर 2025 तक सात दिवसीय श्री राम कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इसका समय प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक रहेगा।

इस अवसर पर आज दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान चंडीगढ़ के संयोजक स्वामी गुरुकृपानंद जी, स्वामी सतबीरानंद जी, सुभाष मित्तल जी एवं श्री राम कृपा सेवा ट्रस्ट चंडीगढ़ से रामबीर भट्टी जी ने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक माननीय श्री गुलाब चंद कटारिया जी को इस भव्य कथा में आने के लिए निमंत्रण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर स्वामी गुरुकृपानंद जी ने राज्यपाल जी को संस्थान की आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया।

स्वामी जी ने बताया कि यह भव्य श्री राम कथा संस्थान के सामाजिक प्रकल्प मंथन (सम्पूर्ण विकास केंद्र) को समर्पित है। मंथन प्रकल्प के अंतर्गत संस्थान द्वारा अभावग्रस्त बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त स्वामी जी ने संस्थान के प्रकल्प कामधेनु, अंतर्दृष्टि, अंतरक्रांति, बोध, संतुलन, संरक्षण, आरोग्य, समाधान के बारे में भी राज्यपाल जी को जानकारी भी प्रदान की।