दहेज प्रताड़ना और तीन तलाक का गंभीर मामला, नवविवाहिता के साथ अत्याचार का आरोप

दहेज प्रताड़ना और तीन तलाक का गंभीर मामला, नवविवाहिता के साथ अत्याचार का आरोप

Serious Case of Dowry Harassment and Triple Talaq

Serious Case of Dowry Harassment and Triple Talaq

 पूर्वी दिल्ली। Serious Case of Dowry Harassment and Triple Talaq, फर्श बाजार इलाके में एक नवविवाहिता के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति पानी गर्म करने वाली राड से शरीर पर दागता था। महिला के शरीर पर उसके साथ हुई हैवानियत के निशान हैं। जो उसने सुबूत के तौर पर पुलिस को दिखाएं है।

आरोप है दहेज न मिलने पर युवक ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। 22 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपित पति शराफत पर पत्नी से मारपीट का एक केस पहले से दर्ज है। गिरफ्तार हुआ था। जमानत पर बाहर आ गया।

 

शादी के बाद से दोनों किराए के कमरे में रहते थे

22 वर्षीय पीड़िता अपने परिवार के साथ बिहारी कॉलोनी में रहती है। उनका मायका न्यू संजय अमर कॉलोनी में है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि गत 14 फरवरी को उनकी शादी शराफत से हुई थी। शादी के बाद दोनों बिहारी कालोनी में किराये पर कमरा लेकर रहने लगे। शराफत मजदूरी करता है।

आरोप है कि शादी में दहेज न मिलने पर युवक ने पत्नी को यातनाएं देनी शुरू कर दीं। हैवानियत की हद पार करत हुए गर्म राड को शरीर पर जगह-जगह दागने लगा। आरोप है प्रताड़ना का विरोध करने पर 18 अप्रैल काे पत्नी को तीन तलाक दे दिया। तलाक के बाद से ही आरोपित पति फरार है।