अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा: खड़े डंपर से टकराई श्रद्धालुओं की कार, चार तीर्थयात्री गंभीर घायल
Major accident during Amarnath Yatra
उधमपुर। Major accident during Amarnath Yatra, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक शनिवार एक हादसा हो गया। यहां अमरनाथ धाम जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी एक खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में चार तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
सांगूर चौक के पास हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना उधमपुर के सांगूर चौक पर हुई। पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए बालटाल मार्ग की ओर जा रही एक टोयोटा इनोवा कार सड़क किनारे खड़े एक डंपर से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायल तीर्थयात्रियों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। उन्हें तुरंत इलाज के लिए उधमपुर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) के एसोसिएटेड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए औपचारिक जांच शुरू कर दी है।