भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ से दो करोड़ रुपये के विदेशी हीरे बरामद

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ से दो करोड़ रुपये के विदेशी हीरे बरामद

1000264401

Major operation by SSB at the India-Nepal border

गलगलिया (किशनगंज)। Major operation by SSB at the India-Nepal border, भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 41वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को बड़ी सफलता मिली है।

गुरुवार को न्यू मेची ब्रिज पर नियमित जांच के दौरान एसएसबी की बार्डर इंटेलिजेंस टीम ने तीन विदेशी हीरे बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत डेढ़ से दो करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। इस मामले में एक नेपाली नागरिक और वाहन चालक को हिरासत में लिया गया है।

एसएसबी के अनुसार, गुरुवार शाम को न्यू मेची ब्रिज पर भारत से नेपाल की ओर जा रही एक मारुति कार को जांच के लिए रोका गया। वाहन की गहन तलाशी और सामान की स्कैनिंग के दौरान यात्री के बैग से तीन संदिग्ध विदेशी हीरे बरामद हुए।

पूछताछ में यात्री की पहचान नेपाल के बागमती प्रांत (काठमांडू) निवासी पूर्ण कुमार तामांग और चालक की पहचान नक्सलबाड़ी, दार्जिलिंग (बंगाल) निवासी सुजीत लोहार के रूप में हुई है। पूछताछ में पूर्ण कुमार तामांग ने हीरों पर अपना स्वामित्व स्वीकार किया।

उसने बताया कि उसका जन्म हांगकांग में हुआ था, लेकिन वर्तमान में वह नेपाली नागरिक है। उसके पास से नेपाली पासपोर्ट और हांगकांग का स्थायी निवासी कार्ड भी मिला है।

उसने बताया कि वह 21 जून को भारत आया था और पिछले कुछ दिनों से सिक्किम में ठहरा हुआ था। जब एसएसबी अधिकारियों ने हीरों की खरीद और परिवहन से जुड़े वैध बिल या दस्तावेज मांगे, तो आरोपित कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका।