दंतेवाड़ा में सनसनीखेज हत्याकांड: डीआरजी जवान की पत्नी ने छात्रा की हत्या की साजिश रची, कंकाल बरामद

दंतेवाड़ा में सनसनीखेज हत्याकांड: डीआरजी जवान की पत्नी ने छात्रा की हत्या की साजिश रची, कंकाल बरामद

1000224999

Sensational murder case in Dantewada: DRG jawan's wife plotted to murder

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में डीआरजी जवान की प्रेमिका होने के संदेह में उसकी पत्नी ने एक कॉलेज छात्रा की हत्या करवा दी। इसके लिए उसने अपने रिश्तेदार को 50,000 रुपये की सुपारी दी थी।

पुलिस ने आरोपित पत्नी और उसकी सौतेली बेटी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों की निशानदेही पर मजिस्ट्रेट, फारेंसिक एक्सपर्ट और गवाहों की मौजूदगी में छात्रा का कंकाल बरामद कर लिया गया है, जबकि हत्या आरोपित फरार है।

पुलिस ने बताया कि कालेज छात्रा रामदई कश्यप (22) की गुमशुदगी की रिपोर्ट जून 2024 में स्वजन ने दर्ज कराई थी। पुलिस को शुरुआती जांच में कोई सुराग नहीं मिला।

बाद में दोबारा जांच शुरू की गई तो पता चला कि छात्रा रामदई ग्राम तोयलंका निवासी डीआरजी जवान पांडू करटम के संपर्क में थी। करटम की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उसने कमली करटम से दूसरी शादी की।

कमली अपने पति और युवती की नजदीकियों से नाराज थी। इसी कारण उसने रिश्तेदार हुंगाराम उर्फ बुटू करटम को 50 हजार रुपये देकर हत्या की साजिश रची।

घटना के समय पांडू करटम बीज त्योहार में शामिल होने आया हुआ था। कमली ने अपनी सौतेली बेटी लक्ष्मी (पांडू की पहली पत्नी से जन्मी पुत्री) को दंतेवाड़ा भेजा और रात में रामदई की मौजूदगी की जानकारी ली।

इसके बाद पिकअप वाहन से मुख्य आरोपित को दंतेवाड़ा भेजा। आरोप है कि हुंगाराम ने घर में घुसकर रामदई का मुंह और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर पिकअप वाहन से ग्राम तोयलंका ले आया और नाले के किनारे दफना दिया। पुलिस ने कमली और लक्ष्मी की निशानदेही पर दंडाधिकारी, फारेंसिक विशेषज्ञ और गवाहों की मौजूदगी में खोदाई कराई तो सफेद प्लास्टिक की बोरी में रखा कंकाल बरामद किया गया, जिसे परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।