चाईबासा में सनसनीखेज वारदात: ग्रामीण पर तीरों से हमला, 20 में से 3 तीर शरीर में धंसे

चाईबासा में सनसनीखेज वारदात: ग्रामीण पर तीरों से हमला, 20 में से 3 तीर शरीर में धंसे

Sensational Incident in Chaibasa

Sensational Incident in Chaibasa

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में तीर मारकर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

हमलावर ने ग्रामीण पर एक के बाद एक करीब 20 तीर चलाए, जिनमें से तीन तीर उसके शरीर में जा धंसे। गंभीर रूप से घायल ग्रामीण का इलाज सदर अस्पताल चाईबासा में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, झींकपानी थाना क्षेत्र के बेटेया गांव निवासी 45 वर्षीय चोया बिरूली शनिवार को अपने गांव से सब्जी लेकर जोड़ापोखर हाट बेचने जा रहा था।

West Singhbhum 1

इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे चिड़ियापहाड़ी गांव निवासी दोपे बिरूली ने उस पर तीर से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने लगातार करीब 20 तीर चलाए, जिनमें से तीन तीर चोया बिरूली के शरीर में जा लगे।

घटना के बाद घायल चोया बिरूली सड़क किनारे गिर पड़ा। राहगीरों ने उसे घायल अवस्था में देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही झींकपानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया।

सदर अस्पताल में डॉक्टरों की टीम शरीर में फंसे तीर को निकालने में जुटी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।