Chandigarh Mayor Election| चंडीगढ़ में INDIA गठबंधन की पहली हार; यूपी डिप्टी CM का तंज, राघव चड्ढा बोले- BJP ने देशद्रोह किया

चंडीगढ़ में INDIA गठबंधन की पहली हार; यूपी डिप्टी CM ने बड़ा तंज कसा, इधर राघव चड्ढा बोले- BJP ने देशद्रोह किया, एक्शन हो

Senior AAP Leader Raghav Chadha on Chandigarh Mayor Election 2024

Senior AAP Leader Raghav Chadha on Chandigarh Mayor Election 2024

Chandigarh Mayor Election: बीजेपी के विरोध में बने INDIA गठबंधन की आज पहली हार हुई है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में INDIA गठबंधन को बीजेपी ने बड़ा झटका दे दिया। बीजेपी ने गठबंधन की नाक के नीचे से मेयर पद अपने पाले में कर लिया। हालांकि, आप-कांग्रेस ने बीजेपी की यह जीत अवैध बताई है। लेकिन बीजेपी में इस जीत को लेकर भारी खुशी है। बीजेपी के नेता अब INDIA Alliance पर तंज कस रहे हैं। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, चंडीगढ़ मेयर के चुनाव में भाजपा की जीत से साबित हो गया कि इंडी गठबंधन की हवा निकल गई। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल जी का दावा था कि इंडी गठबंधन की इस जीत से देश भर में भारी संदेश जाएगा।

राघव चड्ढा बोले- BJP ने देशद्रोह किया, एक्शन हो

इधर आप सांसद राघव चड्ढा ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा है कि BJP ने देशद्रोह किया है और बीजेपी पर एक्शन होना चाहिए। राघव चड्ढा ने मेयर चुनाव के Presiding Officer को भी गिरफ्तार किए जाने की बात कही। चड्ढा ने कहा कि, हम मानते हैं कि आज BJP ने ‘देशद्रोह’ करने में इतिहास रच दिया है, लोकतंत्र की हत्या करने में इतिहास रच दिया है। बीजेपी के साथ ही Presiding Officer ने भी देशद्रोह किया है, उनके खिलाफ मुक़दमा चलना चाहिए, उन्हें गिरफ़्तार करना चाहिए।

राघव चड्ढा ने कहा कि, AAP-Congress के पास 20 Vote थे और BJP के पास 16 Vote थे। INDIA Alliance की जीत तय थी। लेकिन BJP ने अपनी Minority Wing के Secretary को Presiding Officer बनाया। आप सब ने देखा कैसे Presiding Officer ने बैलट पेपर पर Pen से लकीरें मारी। फिर India alliance के 8 Votes को Invalid घोषित कर दिया। Presiding Officer ने BJP के 16 Votes में से एक भी वोट को Invalid नहीं किया। वहीं Presiding Officer ने किसी भी पार्टी के पोलिंग एजेंट को पास नहीं आने दिया।

राघव चड्ढा ने कहा कि, जब किसी भी Vote को अवैध घोषित किया जाता है तो उस vote को दोनों पार्टी के Election Agent को दिखाया जाता है और Deputy commissioner की सहमति से वोट को अवैध घोषित कर दिया जाता है लेकिन आज Presiding Officer ने ऐसा कुछ नहीं किया। क्या BJP इस देश को North Korea बनाना चाहती है, जहां चुनाव ही ना हो। सोचिए अगर BJP Mayor चुनाव में ऐसा कर सकती है तो लोकसभा चुनाव में अपनी हार देख कर क्या-क्या करेगी। चड्ढा ने कहा कि, चंडीगढ़ का मेयर चुनाव बीजेपी षड्यंत्र से जीती है।

CM भगवंत मान ने कहा- आज का दिन काला

चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री और AAP नेता भगवंत मान ने कहा कि आज का दिन हमारे देश के लोकतंत्र में काले दिन के रूप में लिखा और याद किया जाएगा। दुर्भाग्य से, यह वही महीना है जब हम गणतंत्र दिवस मनाते हैं। आज संविधान को तार-तार किया गया। चंडीगढ़ मेयर चुनाव को मीडिया के सामने, कैमरे के सामने भाजपा ने लूट लिया। उन्होंने इसके पहले मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, पूर्वोत्तर राज्यों में भी ऐसा किया था। तो ये उनकी पुरानी आदत है...