Chandigarh Schools: चंडीगढ़ के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों को लेकर आदेश; 42 डिग्री तापमान में तप रहा शहर

चंडीगढ़ के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों को लेकर आदेश; 42 डिग्री तापमान में तप रहा शहर, भीषण लू का अलर्ट जारी, लोग हुए बेहाल

Schools Summer Holidays 2026 In Chandigarh IMD Excessive Heat Alert

Schools Summer Holidays 2026 In Chandigarh IMD Excessive Heat Alert

Chandigarh Schools Summer Holidays: उत्तर भारत में गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। जहां तेज धूप तन को झुलसाते हुए पसीने छुटा दे रही है तो वहीं भीषण लू ने अलग से बुरा हाल कर रखा है। ऐसे में स्कूली बच्चों को गर्मी के सितम (Excessive Heat) से बचाने के लिए चंडीगढ़ के स्कूलों में छुट्टियों को लेकर आदेश सामने आया है। आदेश के मुताबिक, 23 मई से चंडीगढ़ के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू होंगी और 30 जून 2026 तक रहेंगी।

चंडीगढ़ के स्कूलों में 39 दिनों की गर्मी की छुट्टियां

चंडीगढ़ प्रशासन के शिक्षा विभाग से जारी आदेश में कहा गया है कि शहर के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 23 मई से 30 जून 2026 तक 39 दिनों की गर्मी की छुट्टियां रखी जाएंगी। हालांकि इस बीच 29 जून और 30 जून को शिक्षकों को स्कूल आना होगा। बता दें कि चंडीगढ़ प्रशासन के स्कूलों से संबन्धित छुट्टियों के जारी कैलेंडर में साल 2026 के ग्रीष्मकालीन अवकाश के अलावा शीतकालीन अवकाश की भी जानकारी दी गई है। इसके अलावा हर महीने के दूसरे शनिवार को स्कूलों में छुट्टी रखने को कहा गया है।

Chandigarh Schools Summer Holidays 2026 IMD Excessive Heat Alert

 

42 डिग्री तापमान में तप रहा चंडीगढ़

पंजाब, चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में पिछले 3 दिनों से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। कहीं-कहीं तापमान 45 डिग्री को भी पार कर गया है। 23 मई तक सीवियर हीटवेव यानी भीषण लू का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं चंडीगढ़ इस समय 42 डिग्री तापमान में तप रहा है। भयंकर तेज धूप के साथ गर्म सूखी हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया है। वहीं चंडीगढ़ में आज तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें-

चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल भरवाने पर कोई लिमिट नहीं; DC का बयान जारी, कहा- ऐसा आदेश ही नहीं, शहर में मच गई थी हलचल

गर्मी से अभी राहत के आसार नहीं

मई की शुरुआत में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दे दी थी लेकिन मौसम विभाग के अनुसार, अभी कुछ दिनों तक चंडीगढ़ में भीषण गर्मी और लू से राहत के आसार नहीं हैं। चंडीगढ़ में बारिश की कोई संभावना नहीं है। जबकि इस बीच चंडीगढ़ में टेंपरेचर 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मसलन लोगों को अभी फिलहाल गर्मी से दो-चार होना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ में जून के लास्ट सप्ताह में मानसून के आगमन के साथ बारिश शुरू होने की संभावना है। हालांकि इससे पहले, जून के तीसरे सप्ताह तक प्री-मानसून बौछारें पड़ने की उम्मीद है। शुरुआती जून और बीच में गर्मी और उमस के साथ छुटपुट गरज के साथ बारिश के छींटे पड़ सकते हैं।

दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप में न जायें

गर्मी के प्रकोप का आलम यह है कि दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है। वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि लोग 2-3 दिनों तक ज्यादा धूप में ना जाएं और पानी का ज्यादा इस्तेमाल करें। लोगों को खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच सीधे शूप के संपर्क में आने से सावधान रहने को कहा गया है क्योंकि वह गर्मी और लू से हीट स्ट्रोक का शिकार हो सकते हैं। वहीं चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार (19 मई) को हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोगों को बताया गया है कि उन्हें गर्मी और लू से किस तरह से अपना बचाव करना है और किस तरह का खाना-पीना लेना है।

यह पढ़ें

चंडीगढ़ में हीट वेव को लेकर हेल्थ एडवाइजरी जारी; भीषण गर्मी और लू ने लोगों को किया बेहाल, जानें कब तक मिल सकती राहत?