चंडीगढ़ में हीट वेव को लेकर हेल्थ एडवाइजरी जारी; भीषण गर्मी और लू ने लोगों को किया बेहाल, जानें कब तक मिल सकती राहत?
Chandigarh Public Health Advisory For Heat Wave IMD Weather Alert
Heat Wave Health Advisory: इन दिनों देश में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। खासकर दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में आसमान से आग बरस रही है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 23-24 मई तक लगातार ऐसी स्थिति बनी रहेगी और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। हालांकि इसके बाद तापमान में गिरावट और हवा के गर्म थपेड़ो से राहत मिलने की संभावना है।
फिलहाल गर्मी के प्रकोप से लोग बेहाल हो रखे हैं। चिलचिलाती गर्मी लोगों के पसीने छुटा रही है। इस बीच चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग (Chandigarh Health Department) की तरफ से लोगों के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी की गई है और यह बताया गया है की लोग गर्मी और लू से अपना बचाव कैसे कर सकते हैं?
चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ एडवाइजरी में लोगों को अपने आप को हाइड्रेटेड रखने की सलाह दी गई है। लोगों को यह जानकारी दी गई है की उन्हें सेहत ठीक रखने के लिए क्या खाना-पीना है और क्या नहीं। कैसे कपड़े पहनने हैं? घरों में गर्मी का प्रभाव कैसे कम किया जा सकता है और साथ ही जो लोग बीमार रहते हैं, उनका बचाव गर्मी और लू से कैसे हो सकता है। आइये नीचे एक-एक पॉइंट्स में जानते हैं चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की तरफ़ से जारी की गई एडवाइजरी।
गर्मी और लू से बचाव कैसे करें?
- अपने आप को हाइड्रेटेड रखना है
- खूब पानी पिएं, भले ही आपको प्यास न लगी हो
- यात्रा करते समय अपने साथ पीने का पानी ज़रूर रखें
- हो सके तो पानी, नींबू पानी, लस्सी, छाछ, जलजीरा, आम पन्ना, नारियल पानी या स्थानीय रूप से उपलब्ध अन्य प्राकृतिक पेय पिएं
- ऐसे मौसमी फल और सब्ज़ियां खाएं जिनमें पानी की मात्रा ज़्यादा हो, जैसे तरबूज़, खरबूज़ा, खीरा, संतरा, सलाद पत्ता आदि
- सीधी धूप के संपर्क में आने से बचें
- घर के अंदर, हवादार और ठंडी जगहों पर रहें
- हल्के, ढीले-ढाले, सूती कपड़े पहनें; हो सके तो हल्के रंग के कपड़े चुनें
- अपने सिर को ढककर रखें: छाता, टोपी आदि का इस्तेमाल करें
- धूप में बाहर निकलते समय जूते या चप्पल पहनें
- दिन के समय अपनी खिड़कियां और पर्दे बंद रखें, और रात में उन्हें खोल दें
- जो लोग ज़्यादा जोखिम में हैं, उनकी नियमित रूप से जांच की जाए
- जैसे शिशु और छोटे बच्चे
- गर्भवती महिलाएं
- जो लोग बाहर काम करते हैं
- जिन लोगों को कोई मानसिक बीमारी है
- जो लोग शारीरिक रूप से बीमार हैं, खासकर जिन्हें दिल की बीमारी या हाई ब्लड प्रेशर है
- बुज़ुर्ग या बीमार लोग जो अकेले रहते हैं
गर्मी में क्या नहीं करना चाहिए?
- जब तक बहुत ज़रूरी न हो, धूप में बाहर न निकलें
- दोपहर के समय बाहर कोई भी ज़ोरदार शारीरिक गतिविधि करने से बचें
- शराब, चाय, कॉफ़ी और कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स या ज़्यादा चीनी वाले पेय पदार्थों से बचें, क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी पैदा कर सकते हैं या पेट में ऐंठन का कारण बन सकते हैं
- बासी खाना न खाएं
- बच्चों या पालतू जानवरों को धूप में खड़ी गाड़ी में अकेला न छोड़ें
यह भी पढ़ें-