सादगी एवं प्रभावी ढ़ंग से सत्य पाल जैन ने मनाया अपना 70वां जन्मदिवस - बधाई देने वालों का लगा तांता
BREAKING
Instagram को भारत में बैन किया जा रहा? 25 अगस्त से बंद होने की खबर, जानें सरकार की तरफ से क्या बयान आया, पढ़ें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत के अपनी तरह के पहले 1,116 करोड़ रुपए की लागत वाले वर्धमान-आईची स्टील फोर्जिंग प्लांट का नींव पत्थर रखा, 500 युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीज़ों को साँस संबंधी बीमारियों का कैशलेस उपचार उपलब्ध, ₹37.30 करोड़ के उपचार का ख़र्च कवर भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रूपये किया: हरजोत सिंह बैंस

सादगी एवं प्रभावी ढ़ंग से सत्य पाल जैन ने मनाया अपना 70वां जन्मदिवस - बधाई देने वालों का लगा तांता

सादगी एवं प्रभावी ढ़ंग से सत्य पाल जैन ने मनाया अपना 70वां जन्मदिवस - बधाई देने वालों का लगा तांता

सादगी एवं प्रभावी ढ़ंग से सत्य पाल जैन ने मनाया अपना 70वां जन्मदिवस - बधाई देने वालों का लगा तांता

चण्डीगढ़ 15 जून, 2022. चण्डीगढ़ के पूर्व सांसद, भारत सरकार के अपर महासालिसिटर एवं पंजाब विष्वविद्यालय की सीनेट के सबसे वरिष्ठ सदस्य श्री सत्य पाल जैन ने आज अपने निवास पर अपना 70वां जन्मदिवस बड़ी सादगी परन्तु प्रभावी ढ़ंग से मनाया। इस अवसर पर शहर के सैंकड़ों नागरिकों ने श्री जैन के घर जाकर बधाई दी, फूलमालाएं पहनाई, फूलों के गुलदस्तें भेंट किये। इनमें चंडीगढ़ की लगभग सभी राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता, तथा कर्मचारी, व्यापारी, षिक्षक, विद्यार्थियों आदि संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल थे।
​इस अवसर पर उनके साथ उनके सुपुत्र धीरज जैन, पुत्रवधु डॉ. शायना कांसल जैन तथा उनकी दोनों पोतियां आध्या जैन तथा अनाएसा बाला जैन भी उनके साथ थीं। आज के कार्यक्रम में सैंकड़ों की तादाद में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया तथा जन्म दिवस पर बधाई दी।
​श्री जैन को जन्म दिवस की बधाई देने वालों का आज तांता लगा रहा। उन्हें फोन पर बधाई देने वालों में पंजाब एवं हरियाणा के राज्यपाल श्री बनवारी लाल पुरोहित एवं श्री बंडारू दत्तात्रेय भी शामिल थे।
​यहां ये उल्लेखनीय है कि श्री आज जैन 70 वर्ष पूर्ण करके 71वें वर्ष में प्रवेष कर गये।
​चंडीगढ़ के पूर्व महापौर श्री देवेश मोदगिल ने बतलाया कि चंडीगढ़ के विभिन्न समाजों के सैकड़ों लोगों ने गुलदस्ते भेंट करके श्री जैन को जन्म दिवस की बधाई दी तथा उनकी लम्बी आयु की कामना की।
​यहां ये उल्लेखनीय है कि श्री जैन दो बार, 1996 और 1998, में चंडीगढ़ से लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं। वह लगभग पिछले 40 वर्षो से पंजाब विष्वविद्यालय के सीनेट के सदस्य हैं।
​श्री जैन की गिनती भारत के प्रमुख संविधान विषेषज्ञय वकीलों में होती है तथा वह अब तक 18 प्रांतों के अलग-अलग हाईकोर्टों में तथा सुप्रीम कोर्ट में पेष हो चुके हैं। वह अब तक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति श्री एम. वैंकेया नायडू, पूर्व उपप्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी, कई राज्यों के मुख्यमंत्री तथा कई केंद्रीय मंत्रियों की पैरवी कर चुके हैं जिनमें पंजाब के कांग्रेसी मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बराड़ भी शामिल थे।
​इस अवसर पर श्री जैन ने सभी का धन्यवाद करके कहा कि जनता ने जो प्यार और उन्हें स्नेह दिया है वह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। श्री जैन ने कहा कि उन्होंने अपने 50 वर्ष के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में सदैव मर्यादा और धर्म का पालन किया है तथा जो भी काम उन्हें कभी भी दिया गया उसे पूरी प्रामाणिता से किया।