India AI Impact Summit and Expo 2026: Sarva Suvidhaen AI से होगी अब चलती ट्रेन के वैगनों की लाइव मॉनिटरिंग

India AI Impact Summit and Expo 2026: Sarva Suvidhaen AI से होगी अब चलती ट्रेन के वैगनों की लाइव मॉनिटरिंग

India AI Impact Summit and Expo 2026

India AI Impact Summit and Expo 2026

वकीलों, स्टार्टअप्स और व्यवसायों के लिए स्मार्ट ड्राफ्टिंग समाधान उपलब्ध करा रहा Dastavez AI

- बिहार के स्टार्टअप AI से बदलेंगे रेलवे और लीगल सेक्टर का भविष्य

नई दिल्ली/फरीदाबाद। दयाराम वशिष्ठ: India AI Impact Summit and Expo 2026 में बिहार पवेलियन इस बार नवाचार और स्टार्टअप  का केंद्र बनकर उभरा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित समाधान लेकर पहुंचे बिहार के युवाओं ने यह साबित कर दिया कि राज्य अब केवल परंपरागत क्षेत्रों तक सीमित नहीं, बल्कि अत्याधुनिक तकनीक में भी मजबूत दावेदारी पेश कर रहा है। रेलवे सुरक्षा से लेकर कानूनी दस्तावेजों की स्मार्ट ड्राफ्टिंग तक, बिहार के स्टार्टअप्स ने टेक्नोलॉजी की नई दिशा दिखाई है।

Sarva Suvidhaen: चलती ट्रेन में ही खराबी पकड़ने वाली AI तकनीक

बिहार के स्टार्टअप Sarva Suvidhaen ने “Wegon Eye Monitoring System” नामक अत्याधुनिक समाधान पेश किया है। हालांकि भारतीय रेलवे ने इसे इस्तेमाल करना भी शुरू कर दिया है।  कंपनी के फाउंडर अतुल आनंद ने बताया कि देश में हर दिन रेल के माध्यम से लाखों टन माल की ढुलाई होती है। यदि किसी एक वैगन में दरवाजा खुला रह जाए, ढांचे में दरार हो या तकनीकी खराबी हो, तो इससे भारी आर्थिक नुकसान और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।

अभी तक वैगनों की जांच मैन्युअल रूप से की जाती है, जो समय लेने वाली और त्रुटिपूर्ण हो सकती है। Sarva Suvidhaen का AI आधारित सिस्टम कंप्यूटर विज़न तकनीक से लैस है, जो चलती ट्रेन के वैगनों की लाइव मॉनिटरिंग करता है। कैमरा और सेंसर की मदद से सिस्टम तुरंत अलर्ट जारी करता है, जिससे समय रहते मरम्मत की योजना बनाई जा सके।

अतुल आनंद के अनुसार, “हमारा लक्ष्य रेलवे संचालन को अधिक सुरक्षित, भरोसेमंद और स्मार्ट बनाना है। यह तकनीक न केवल दुर्घटनाओं को रोकेगी, बल्कि माल ढुलाई की दक्षता भी बढ़ाएगी।” कंपनी अब अपने समाधान को बड़े स्तर पर लागू करने के लिए निवेशकों से फंड जुटाने की दिशा में काम कर रही है। भारतीय रेलवे ने भी इसे बड़े स्तर पर करने की सहमति जताई है। 

Dastavez AI: लीगल सेक्टर में स्मार्ट ड्राफ्टिंग की शुरुआत

बिहार सरकार समर्थित Dastavez AI एआई समिट में लीगल टेक्नोलॉजी का प्रतिनिधित्व कर रहा है। इस स्टार्टअप की स्थापना दो भाइयों अनमोल भारती और अमृत भारती ने की है। Dastavez AI एक एआई-आधारित लीगल टेक प्लेटफॉर्म है, जो वकीलों, स्टार्टअप्स और व्यवसायों के लिए स्मार्ट ड्राफ्टिंग समाधान उपलब्ध कराता है। यह प्लेटफॉर्म कानूनी दस्तावेजों की ऑटोमेटेड तैयारी, स्मार्ट क्लॉज सुझाव और कम्प्लायंस सहायता जैसी सुविधाएं प्रदान करता है।

फाउंडर अनमोल भारती ने बताया कि भारत में लीगल ड्राफ्टिंग की प्रक्रिया अक्सर समय लेने वाली और जटिल होती है। “हमारा उद्देश्य एआई की मदद से इसे तेज, सटीक और सुलभ बनाना है, ताकि छोटे व्यवसाय और स्टार्टअप्स भी पेशेवर कानूनी सहायता आसानी से प्राप्त कर सकें।” समिट में Dastavez AI यह प्रदर्शित कर रहा है कि किस तरह कृत्रिम बुद्धिमत्ता भारत के कानूनी क्षेत्र को आधुनिक बना सकती है और पारदर्शिता बढ़ा सकती है।