Russia President Heart Attack| रूस के राष्ट्रपति पुतिन को आया हार्ट अटैक; फर्श पर गिरे मिले, इस रिपोर्ट से दुनियाभर में मची हलचल

रूस के राष्ट्रपति पुतिन को आया हार्ट अटैक; फर्श पर गिरे मिले, इस रिपोर्ट से दुनियाभर में मची हलचल

Russia President Vladimir Putin Heart Attack Latest Update News

Russia President Vladimir Putin Heart Attack Latest Update News

Russia President Putin Heart Attack: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है। जिससे दुनियाभर हलचल मच गई है। इस रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि, पुतिन को हार्ट अटैक आया है और वह फर्श पर गिरे हुए पाए गए हैं। फर्श पर गिरने के चलते उनके चोट भी आई है। रिपोर्ट में बताया गया कि, पुतिन की आंखों की पुतलियां फैली हुईं थीं और उनकी आंखें पलटी हुईं थीं। पुतिन के गिरने की तेज आवाज सुनकर कुछ दूरी पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने दौड़कर उन्हें उठाया और उनका इलाज शुरू किया गया। वहीं इलाज के बाद पुतिन की हालत में सुधार आ गया। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि, पुतिन का इलाज अब भी चल रहा है।  

टेलीग्राम चैनल जनरल SVR ने चलाई रिपोर्ट

दुनियाभर में हलचल पैदा कर देने वाली यह रिपोर्ट टेलीग्राम चैनल जनरल SVR ने प्रकाशित की है। जनरल SVR ने अपने अंदरूनी विश्वासी रूसी सूत्रों के द्वारा पुतिन को हार्ट अटैक आने की जानकारी दी है। मालूम रहे कि, जनरल SVR लगातार रूसी राष्ट्रपति पुतिन के स्वास्थ्य पर टिप्पणी करता रहता है और कहता है कि पुतिन बीमार हैं। यह चैनल यह भी दावा करता है कि पुतिन बॉडी डबल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। यानि पुतिन अपने वास्तव रूप में सामने नहीं आ रहे हैं, अपनी जगह उन्होने अपने जैसा दिखने वाला बॉडी डबल्स रखा हुआ है।

बताया जाता है कि, टेलीग्राम चैनल जनरल एसवीआर द्वारा दी गई यह रिपोर्ट कई बड़े विदेशी मीडिया समूहों ने प्रमुखता से छापी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रविवार 22 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे के आसपास अपने बेडरूम में जाने के बाद अचानक हार्ट अटैक आया और इसके बाद वह नीचे गिर गए। पुतिन के साथ खाने-पीने की चीजों समेत अन्य चीजें भी गिरी पड़ी हुईं थीं। उनके पास मेज भी उलटा हुआ था। माना जा रहा है कि जब पुतिन को हार्ट अटैक आया होगा और वह बेचैन होकर गिर रहे होंगे तो उन्होंने मेज और अन्य चीजों को पकड़ने की कोशिश की होगी। इसलिए जब पुतिन गिरे तो ये चीजें भी गिर गईं। जिसके कारण शोर हुआ और यही शोर सुनकर कुछ दूरी पर मौजूद सुरक्षा कर्मी दौड़कर उनके पास पहुंचे तो उन्होने देखा कि पुतिन फर्श पर लेटते समय ऐंठ रहे थे और उनकी आंखें उलटी हुई थीं। सुरक्षा कर्मियों ने डॉक्टरों को फौरन बुलाया और पुतिन का इलाज शुरू किया गया।

मौत को लेकर डॉक्टर्स की भविष्यवाणी

टेलीग्राम चैनल जनरल SVR ने पुतिन की मौत को लेकर भी एक दावा किया है। जनरल SVR का दावा है कि, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हार्ट अटैक समेत कई जटिल स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं। दावा में बताया गया है कि, डॉक्टरों की टीम का कहना है कि पुतिन के स्वास्थ्य को देखते हुए लगता है कि वो सर्दियों के बाद जीवित नहीं रह पाएंगे।

पुतिन को नहीं आया हार्ट अटैक, पूरी तरह स्वस्थ हैं रूसी राष्ट्रपति

फिलहाल, दूसरी तरफ टेलीग्राम चैनल जनरल SVR द्वारा प्रकाशित यह रिपोर्ट पूरी तरह से फर्जी बताई जा रही है। बताया जाता है कि, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हार्ट अटैक नहीं आया। वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। ऐसी जानकारी रूस के आधिकारिक सूत्रों द्वारा दी जा रही है। रूसी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को 71 वर्षीय व्लादिमीर पुतिन दिनभर क्रेमलिन में अपनी ऑफिसियल ड्यूटी करते रहे। पुतिन ने कल शाम ब्राजील के राष्ट्रपति से फोन पर बात भी की। राष्ट्रपति पुतिन ने रूस के एक इलाके के गवर्नर से भी मुलाकात की.