साहित्य सम्मेलन में बोले RS बाली, “दुनिया में हिमाचल का नाम रौशन करने के लिए सरकार प्रयासरत”
BREAKING
NEET धांधली पर सरकार और CJP के बीच 2 घंटे चली महाबैठक: सोनम वांगचुक ने लिखित आश्वासन के बाद तोड़ा 26 दिनों का अनशन NEET पेपर लीक मामला: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, 27 जुलाई को होगी अहम सुनवाई राहुल गांधी बोले- धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर; उन्हें शिक्षा मंत्री पद से हटाना ही होगा, उनकी वजह से आज हजारों युवा सड़कों पर हिमाचल के लाहौल-स्पीति में बड़ा हादसा: चलती गाड़ी पर गिरी विशाल चट्टान, एक की मौत; 13 यात्रियों के मलबे में दबे होने की आशंका दिल्ली में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर स्नैचर गिरफ्तार; 8 चोरी के वाहन और अवैध हथियार बरामद

साहित्य सम्मेलन में बोले RS बाली, “दुनिया में हिमाचल का नाम रौशन करने के लिए सरकार प्रयासरत”

The Literature Conference

The Literature Conference

धर्मशाला: The Literature Conference: पहले संस्करण में ही खास अंदाज की धमक बिखेर चुके धर्मशाला लिटरेचर फेस्टिवल(Dharamshala Literature Festival) के दूसरे संस्करण की शुरुआत हो गई. HPTDC के चेयरमैन एवं कैबिनेट मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) RS बाली ने लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरे संस्करण का शुभारंभ किया.

RS बाली ने यहां कहा, कि धर्मशाला में लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन एक सराहनीय और नायाब पहल है, जिसमें दुनिया के महान लेखकों, विचारकों, राजनेताओं, मानवतावादी कार्यकर्ताओं और संस्कृति से जुड़े महानुभवों की कृतियों और रचनाओं पर मंत्रणा हो रही है. उन्होंने आगे कहा कि इसके साथ ही समसामयिक विषयों पर संवाद और चर्चा का भी आयोजन किया जाएगा. इस उत्कृष्ठ साहित्यिक आयोजन के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं एवं सभी का आभार.

यह दो दिवसीय आयोजन धर्मशाला में डिग्री कॉलेज ऑडिटोरियम में हो रहा है. फेस्टिवल में साहित्य-कला क्षेत्र के दिग्गजों के साथ नवोदित और प्रतिभाशाली लेखक-कलाकार-कवि शामिल हो रहे हैं. साहित्य और कला प्रेमियों को अपने पसंदीदा साहित्यकारों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा. इस दौरान नामचीन साहित्यकार आकर्षक चर्चा सत्रों में भाग लेंगे.

यह पढ़ें:

Himachal : राज्य में भांग की खेती को वैध करने की दिशा में सरकार कर रही विचार : मुख्यमंत्री

नगर निगम चुनाव में प्रत्याशी खर्च सकेंगे 1 लाख तक की राशि- DC शिमला

दलाई लामा आ सकते हैं देखने धर्मशाला स्टेडियम में मैच:निमंत्रण देने की तैयारी !