Bihar Crime News: डायन बताकर 5 लोगों को जिंदा जलाया; पहले मारा-पीटा फिर जलाकर मार दिया, बिहार में इस क्रूरता से कांप उठे लोग
BREAKING
नई शुरू की गई ईएलआई योजना पर क.भ.नि.सं., आंचलिक कार्यालय (पंजाब एवं हिमाचल प्रदेशअंचल) द्वारा प्रैस वार्ता का आयोजन चंडीगढ़ में स्कूल बस पलटी; डिवाइडर पर लोहे की ग्रिल से टकराई, सेक्टर-43 की तरफ आ रही थी, हादसे के बाद आधी सड़क ब्लॉक उत्तराखंड से लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो; नीचे सड़क पर गुजर रहे थे लोग, अचानक भरभराकर गिरा पहाड़, यहां देखें मौके का पूरा मंजर सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35% आरक्षण; नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान, बिहार में चुनाव से पहले महिला आरक्षण पर फैसला डायन बताकर 5 लोगों को जिंदा जलाया; पहले मारा-पीटा फिर जलाकर मार दिया, बिहार में इस क्रूरता से कांप उठे लोग, सरकार तक हड़कंप

डायन बताकर 5 लोगों को जिंदा जलाया; पहले मारा-पीटा फिर जलाकर मार दिया, बिहार में इस क्रूरता से कांप उठे लोग, सरकार तक हड़कंप

Bihar Purnia 5 Family Members Burnt Alive Horrific Incident Crime News

Bihar Purnia 5 Family Members Burnt Alive Horrific Incident Crime News

Bihar Crime News: बिहार में हत्याओं का सिलसिला जारी है। बेहद क्रूरता और बेरहमी से लोग मौत के घाट उतार दिए जा रहे हैं। इसी बीच बिहार के पूर्णिया जिले में क्रूरता और हैवानियत की हर हद पार कर दी गई है। पूर्णिया के एक गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों को जिंदा जला दिया गया। उनके साथ पहले भयानक रूप से मारपीट की गई। इसके बाद उन्हें जिंदा जलाकर उनकी हत्या कर दी गई। गांव के ही लोगों ने सामूहिक रूप से इस वारदात को अंजाम दिया। पांचों लोगों के जले हुए शव बरामद कर लिए गए हैं।

डायन बताकर 5 लोगों को जिंदा जलाया

बताया जाता है कि, हैरान करने वाली यह वारदात 6 जुलाई की रात की है। सोमवार सुबह पुलिस को इसकी जानकारी हुई। लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। 5 निर्दोष जिंदगियां तड़प-तड़पकर मौत की भेंट चढ़ चुकी थीं। बताया जा रहा है कि, काला जादू/टोने और डायन होने के नाम पर परिवार के 5 लोगों की हत्या की गई। लोगों के झुंड ने परिवार पर अचानक हमला बोल दिया और मारपीट करते हुए 5 लोगों को डीजल छिड़ककर जिंदा जला दिया। इन पांच लोगों में अधिकतर महिलाएं हैं।

बेटे के सामने मरते रहे परिवार के लोग

मारे गए लोगों के परिवार के एक बेटे ने आंखों देखी सारी दास्तां पुलिस को बताई है। एसडीपीओ सदर पूर्णिया पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि हमें सोमवार सुबह 5 बजे वारदात की सूचना मिली। हमें 16 साल के सोनू नाम के एक युवक ने बताया कि काला जादू और डायन के नाम पर लोगों ने उसके परिवार के 5 सदस्यों की हत्या कर दी है। पुलिस ने गांव पहुंचकर सभी 5 जले हुए शव बरामद कर लिए हैं। इसके साथ ही 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, अन्य अज्ञात हैं और उनकी तलाश की जा रही है। पूरे गांव के लोग इसमें शामिल थे।

DM ने कहा- 150 से ज्यादा लोगों पर FIR

पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी गांव पहुंचकर वारदात की जानकारी ली है। पूर्णिया जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने बताया कि मारपीट के बाद 5 लोगों को रात को जला कर मारा गया है। पुलिस और प्रशासन ने सभी शवों की रिकवरी कराई है, सभी का पोस्टमार्टम कराया गया और साथ ही सभी शवों का अंतिम संस्कार भी किया जा चुका है। वारदात में 23 अभियुक्त हैं। एक मुख्य अभियुक्त को गिरफ़्तार कर लिया गया है। कुल 3 लोग अभी गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं 150-200 अज्ञात लोगों पर भी FIR हुई है। छापेमारी की जा रही है।

बिहार में इस क्रूरता से कांप उठे लोग

फिलहाल, बिहार में इस क्रूरता से लोग कांप उठे हैं। पूरे देश में यह वारदात चर्चा में है। वारदात की भयावहता ऐसी है कि पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ बिहार सरकार तक हड़कंप मचा हुआ है। लोग इस वारदात को लेकर बिहार सरकार पर गुस्सा उतार रहे हैं। लोगों का कहना है कि, बीते कुछ ही दिनों में लगभग 9 हत्याएं हो जाना। इससे बड़ा जंगलराज का उदाहरण क्या हो सकता है। यह विडंबना है कि बिहार-झारखंड जैसे राज्यों में अभी भी न जाने कितने लोगों को डायन बता मार दिया जाता है। यह हकीकत है।

कांग्रेस ने नीतीश कुमार को घेरा

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बिहार में 24 घंटे में 9 हत्याएं हुई हैं, जिनमें से 5 को पूर्णिया में जलाकर मार दिया गया। क्या नीतीश कुमार अर्धजागृत अवस्था में हैं या वे भाजपा के दबाव में हैं? भाजपा और नीतीश सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है, उन्होंने 'जंगल का राज' लागू कर दिया है वहां कानून का राज नहीं है।" वहीं कांग्रेस के आलावा आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी नीतीश सरकार पर जमकर हमलावर हैं।