32000 से अधिक पदों के लिए RRB ने जारी किए 2025 के लिए नोटिफिकेशन, जानें पूरी जानकारी
BREAKING
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान

32000 से अधिक पदों के लिए RRB ने जारी किए 2025 के लिए नोटिफिकेशन, जानें पूरी जानकारी

रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर भरती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

 

RRB Group D: रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर भरती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जो उम्मीदवार अपने आवेदन जमा करना चाहते हैं वह 23 जनवरी 2025 से अपने आवेदन नामांकित कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन का लिंक आरआरबी के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। आरआरबी ग्रुप डी कई अभ्यर्थियों का सपना होता है। एक सरकारी नौकरी पाना एक ख्वाब जैसा ही है, और इसके लिए लाखों अभ्यर्थी हर साल कड़ी मेहनत करते हैं। तो चलिए थोड़े विस्तार से जानते हैं, कि कितने पदों के लिए आवेदन लिए जाएंगे।

 

32000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

 

आपको बता दें कि केवल ग्रुप डी के पदों के लिए ही कुल 32438 रिक्त पदों पर भरती की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल तथा दस्तावेज सत्यापन में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी के आधार पर अरहर्ता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को अगले प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। इस 32438 पद में पॉइंट्स मैन, सहायक, ट्रैक मेंटेनर ग्रेट 4 इंजीनियरिंग, सहायक, आदि अन्य कई पद है।

 

कैसे करें आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन का लिंक आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। उम्मीदवार को सलाह दी जाती है, की नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट को बार-बार जरुर विजिट करें। वहीं अगर आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी, ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए ₹500 एससी-एसटी के लिए उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए एवं सभी वर्ग की महिलाओं के लिए 250 रुपए आवेदन शुल्क लगेगा।