मोहाली के डेराबस्सी में दिखा बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े सरेआम लूट और गोलीबारी की, इलाके में दहशत
BREAKING
चंडीगढ़ के उद्योगपति एमपी चावला की बड़ी जीत; डा. लाल पैथ लैब से खाली कराया अपना परिसर, कोर्ट के आदेश से कब्जा हटा, पढ़िए चंडीगढ़ के धनास में निकली जगन्नाथ रथ यात्रा; 'महाप्रभु' की जय-जयकार से गूंजा क्षेत्र, भक्ति भाव में झूमते दिखे लोग, गजब उल्लास दिखा 11 लड़कियों से शादी के लिए 1900 लड़कों का आवेदन; इंटरव्यू के बाद 11 सिलेक्ट, लड़कियों की राय ली, घर-रोजगार को देखा गया CM भगवंत मान की आज मैरिज एनिवर्सरी; पत्नी गुरप्रीत कौर ने लिखा- मेरे हमसफ़र को शादी की सालगिरह मुबारक, आप बुलंदियों पर रहें पंजाब में यात्रियों से भरी बस पलटी; कई लोगों की मौत से हाहाकार, कार से टक्कर के बाद हुआ भीषण हादसा, CM मान ने जानकारी ली

मोहाली के डेराबस्सी में दिखा बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े सरेआम लूट और गोलीबारी की, इलाके में दहशत

Robbery and Firing in Derabassi Mohali

Robbery and Firing in Derabassi Mohali

Mohali Crime News: चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर स्थित मोहाली के डेराबस्सी इलाके में बदमाशों का आतंक देखने को मिला है| मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने यहां दिनदहाड़े सरेआम एक करोबारी से बंदूक की दम पर लगभग एक करोड़ रूपए की लूट की है| वहीं, लूट के साथ-साथ बदमाशों ने गोलीबारी भी की|

बदमाशों की इस गोलीबारी में सड़क पर खड़े एक रेहड़ी वाले को गोली लग गई है| जिसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया है| जहां उसका इलाज जारी है| इधर, दूसरी तरफ इस प्रकार की घटना से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है| खैर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची हुई है और जांच-पड़ताल के साथ आगे की कार्रवाई को अंजाम दे रही है|

बदमाश भागने में सफल रहे....

बताया जाता है कि, यह घटना दोपहर करीब 12 बजे के आसपास हुई| जिस कारोबारी से बदमाशों ने लूट की| वह एक प्रॉपर्टी डीलर है| प्रॉपर्टी डीलर अपने दफ्तर में मौजूद था कि अचानक से कुछ बदमाश जिनकी संख्या तीन से चार रही| वह आये और प्रॉपर्टी डीलर को बन्दूक की दम पर डराया-धमकाया| जिसके बाद प्रॉपर्टी डीलर के पास से लगभग एक करोड़ रूपए लेकर फरार हो गए| बदमाश घटना को अंजाम देकर बड़े आराम से भागने में सफल रहे हैं|

बताया जा रहा है कि भागते-भागते बदमाश एक शख्स की बाइक भी छीन ले गए हैं| बरहाल, मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की खोज-खबर शुरू कर दी है| डेराबस्सी पुलिस मौके पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है साथ ही आस-पास की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है ताकि बदमाश बाहर न भाग पाएं|