जयपुर में सड़क हादसों का बढ़ता खतरा, चार महीनों में 293 लोगों की मौत ने बढ़ाई चिंता

जयपुर में सड़क हादसों का बढ़ता खतरा, चार महीनों में 293 लोगों की मौत ने बढ़ाई चिंता

Rising Threat of Road Accidents in Jaipur

Rising Threat of Road Accidents in Jaipur

Rising Threat of Road Accidents in Jaipur: राजस्थान में जयपुर की रफ्तार पर मौत का साया मंडरा रहा है. शहर की सड़कों पर पिछले चार महीनों के आंकड़े दहला देने वाले हैं, जिसने पिछले तीन वर्षों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. जनवरी से अप्रैल 2026 तक जयपुर में सड़क हादसों में 293 लोगों की दर्दनाक मौत हुई और 960 लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं.

हर दिन तीन मौतों का डरावना सच

आंकड़ों पर गौर करें तो जयपुर की सड़कों पर रोजाना औसतन तीन लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. पुलिस प्रशासन के अनुसार, इन हादसों की मुख्य वजह लापरवाही है. तेज गति, शराब पीकर गाड़ी चलाना, सीट बेल्ट न लगाना और हेलमेट का उपयोग न करना जानलेवा साबित हो रहा है. शहर में पंजीकृत 35 लाख से अधिक वाहनों के बीच ड्राइविंग स्किल्स की कमी भी एक बड़ा कारण बनकर उभरी है.

3 साल के डराने वाले आंकड़े 

साल 2026 के पहले चार महीने में यह हाल
- इस साल जनवरी से अप्रैल तक 1133 हादसों में 293 लोगों की जान गई.
- इन हादसों में 960 लोग घायल हुए हैं. जिनका अस्पताल में लंबा उपचार चला. 
- जयपुर (पूर्व) जिले में इस साल 382 हादसों में 91 मौत और 309 लोग हुए घायल.
- जयपुर (पश्चिम) जिले में 351 सड़क हादसों में 102 लोगों की जान गई, 307 लोग घायल.
- जयपुर (उत्तर) में 76 हादसों में 17 लोगों की मौत, 64 हुए घायल.
- जयपुर (दक्षिण) जिले में 324 हादसों में 83 लोगों की जान गई, 280 हुए घायल. 

साल 2025 के हाल

2025 में 275 मौतें, 944 लोग हुए घायल
- 2025 में जनवरी से अप्रैल तक 1059 हादसों में 275 मौत, जबकि 944 लोग हुए घायल.
- जयपुर (पूर्व) जिले में 378 हादसों में 86 मौत और 366 लोग घायल हुए थे.
- जयपुर (पश्चिम) में 345 हादसों में 104 लोगों की जान गई, 293 हुए थे घायल.
- जयपुर (उत्तर) में 83 हादसों में 24 मौतें और 71 लोग हुए थे घायल.
- जयपुर (दक्षिण) में 253 सड़क हादसों में 61 लोगों की जान गई, 214 हुए थे घायल. 

साल 2024 के हाल 

2024 में 1051 हादसों में 279 मौत, 882 घायल
- साल 2024 में पहले चार महीने में जयपुर में 1051 सड़क हादसों में 279 मौत और 882 घायल हुए.
- जयपुर (पूर्व) में 375 हादसों में 77 लोगों की मौत, 310 लोग हुए थे घायल.
- जयपुर (पश्चिम) में 335 सड़क हादसों में 106 लोगों की मौत और 315 हुए थे घायल.
- जयपुर (उत्तर) में 72 हादसों में 21 लोगों की गई थी जान, 54 हुए घायल.
जयपुर (दक्षिण) में 269 सड़क हादसों में 75 लोगों की मौत हुई थी, 203 लोग घायल हुए थे.

पुलिस कर रही सुधार का प्रयास

एडिशनल कमिश्नर योगेश दाधीच ने बताया कि पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में है. हादसों को कम करने के लिए ब्लैक स्पॉट्स को चिन्हित किया जा रहा है और अवैध कट्स को बंद करने का काम जारी है. शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को अब सीधे गिरफ्तार किया जा रहा है और बार-बार नियम तोड़ने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द किए जा रहे हैं.