Retired ITBP Personnel's Son
BREAKING
Instagram को भारत में बैन किया जा रहा? 25 अगस्त से बंद होने की खबर, जानें सरकार की तरफ से क्या बयान आया, पढ़ें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत के अपनी तरह के पहले 1,116 करोड़ रुपए की लागत वाले वर्धमान-आईची स्टील फोर्जिंग प्लांट का नींव पत्थर रखा, 500 युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीज़ों को साँस संबंधी बीमारियों का कैशलेस उपचार उपलब्ध, ₹37.30 करोड़ के उपचार का ख़र्च कवर भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रूपये किया: हरजोत सिंह बैंस

ITBP जवान के बेटे ने हासिल की बड़ी कामयाबी, बने एयरफोर्स पायलट

pp

Retired ITBP Personnel's Son

सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत भूमती के युवा मयंक शर्मा ने भारतीय वायु सेना में पायलट बनकर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव और जिले में खुशी का माहौल है। मयंक अपने गांव से भारतीय वायु सेना में पायलट बनने वाले पहले युवा बन गए हैं।

ग्रामीण परिवेश से निकलकर देश की रक्षा के लिए आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचने वाले मयंक शर्मा की सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि पर गांव में जश्न का माहौल है और लोग उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।

मयंक को देशसेवा की प्रेरणा अपने परिवार से मिली है। उनके पिता भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (Indo-Tibetan Border Police) से सेवानिवृत्त हैं और उन्होंने लंबे समय तक देश की सीमाओं की सुरक्षा में योगदान दिया है। उनकी माता गृहिणी हैं, जबकि उनके भाई विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

मयंक की चाची और पूर्व बीडीसी सदस्य आशा शर्मा ने उनकी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे परिवार और गांव के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने विश्वास जताया कि मयंक भविष्य में भी देश सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को हासिल करेंगे।

युवा पायलट की इस उपलब्धि पर पंचायत के नवनिर्वाचित उपप्रधान विनय शर्मा, पूर्व प्रधान योगेश गौतम सहित कई गणमान्य लोगों और ग्रामीणों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मयंक की सफलता यह साबित करती है कि कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

मयंक शर्मा की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा देगी।