Retired IPS Manoj Yadav: हरियाणा में रिटायर्ड IPS को बड़ी जिम्मेदारी; सरकार ने HIPA का महानिदेशक बनाया

हरियाणा में रिटायर्ड IPS को बड़ी जिम्मेदारी; सरकार ने HIPA का महानिदेशक बनाया, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश, देखें

Retired IPS Manoj Yadav Appointed as Director General of HIPA Gurugram

Retired IPS Manoj Yadav Appointed as Director General of HIPA Gurugram

Retired IPS Manoj Yadav: हरियाणा सरकार ने रिटायर्ड IPS अफसर मनोज यादव को हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (हिपा), गुरुग्राम का महानिदेशक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मनोज यादव की नियुक्ति की शर्तें व नियम अलग से बाद में जारी किए जाएंगे। मनोज यादव को जल्द ही पोस्टिंग जॉइन करने को कहा गया है।

Retired IPS Manoj Yadav Appointed as Director General of HIPA Gurugram

हरियाणा के DGP रह चुके मनोज यादव

1988 बैच के रिटायर्ड IPS मनोज यादव ने हरियाणा पुलिस के अहम पदों पर काम किया है। वह हरियाणा के DGP रह चुके हैं। मनोज यादव 2019 से अगस्त 2021 तक हरियाणा के डीजीपी रहे। इस बीच मनोज यादव और उस समय गृह मंत्री रहे अनिल विज के बीच टकराव किसी से नहीं छिपा। विज लगातार सार्वजनिक रूप से मनोज यादव की कार्यशैली पर सवाल उठाते रहे। डीजीपी रहते मनोज यादव ने केंद्र में जाने की इच्छा व्यक्त की थी। हरियाणा DGP पद से हटने के बाद वह वापस केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर चले गए थे।

दरअसल हरियाणा DGP बनने से पहले भी मनोज यादव केंद्र में ही प्रतिनियुक्ति पर थे। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) में खुफिया ब्यूरो के संयुक्त निदेशक का पद संभाला। यादव ने केंद्र में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के डीजी (जांच) के रूप में भी काम किया। साथ ही उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक के रूप में भी कार्य किया। वहीं केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर सेवा देते हुए रिटायर हुए मनोज यादव को अब फिर से हरियाणा सरकार ने एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

मनोज यादव की फाइल तस्वीर

Retired IPS Manoj Yadav Appointed as Director General of HIPA Gurugram