अलवर में रिटायर्ड IAS अधिकारी साइबर ठगी का शिकार, गैस कनेक्शन बंद करने के नाम पर 12.47 लाख की धोखाधड़ी

अलवर में रिटायर्ड IAS अधिकारी साइबर ठगी का शिकार, गैस कनेक्शन बंद करने के नाम पर 12.47 लाख की धोखाधड़ी

Retired IAS Officer Falls Victim to Cyber ​​Fraud in Alwar

Retired IAS Officer Falls Victim to Cyber ​​Fraud in Alwar

Retired IAS Officer Falls Victim to Cyber ​​Fraud in Alwar, अलवर साइबर ठगी के लिए पहले से बदनाम है और अब ठगों ने एक रिटायर्ड IAS अधिकारी को निशाना बनाकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. ठगों ने गैस कनेक्शन बंद होने का डर दिखाकर 12 लाख 47 हजार रुपये की ठगी कर ली.
जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल को ठगों ने पीड़ित रिटायर्ड IAS जगदीश प्रसाद मीणा को फोन कर झांसे में लिया गया. उन्हें बताया गया कि उनके गैस कनेक्शन में मात्र 12 रुपये बाकी हैं. अगर तुरंत ऑनलाइन भुगतान नहीं किया गया तो कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा. इसके बाद ठगों ने व्हाट्सएप पर एक फॉर्म भेजा और जानकारी मांगने लगे.

पीड़ित का जानकारी देने से इनकार 

जब पीड़ित ने संवेदनशील जानकारी साझा करने से इनकार किया, तो ठगों ने खुद मदद करने का भरोसा दिलाते हुए एटीएम कार्ड नंबर हासिल कर लिया. कुछ ही समय में खाते से कई बार में बड़ी रकम निकाल ली गई. घटना का खुलासा तब हुआ जब 24 घंटे बाद खाते का बैलेंस चेक किया गया.

पुलिस ने शुरू की जांच  

मामले में 10 अप्रैल को पीड़ित ने अरावली विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह घटना एक बार फिर साइबर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है. रिटायर्ड सीनियर आईएएस अधिकारी भी ठगों के जाल में फंस गए, जिससे आमजन में साइबर ठगी को लेकर और अधिक चिंता बढ़ गई है.