12 वर्षों में भारत ने विकास और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयां छुईं: अरुण सिंह

12 वर्षों में भारत ने विकास और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयां छुईं: अरुण सिंह

India has scaled new heights of development

India has scaled new heights of development

आने वाला समय भारत के स्वर्णिम भविष्य का होगा और देश विश्व नेतृत्व की दिशा में और मजबूती से आगे बढ़ेगा: अरूण सिंह

मोदी सरकार के 12 वर्ष - सेवा, सुशासन और जनकल्याण की स्वर्णिम यात्रा पर सोनीपत में प्रबुद्ध जन सम्मेलन

गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही मोदी और नायब सरकार: बड़ौली

चंडीगढ़, 13 जून । India has scaled new heights of development, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को सोनीपत स्थित ऋषिहुड विश्वविद्यालय में प्रबुद्ध जन नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्ध नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विकसित भारत के संकल्प, सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण में प्रबुद्ध समाज की भूमिका पर विचार-विमर्श करना रहा।


सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 स्वर्णिम वर्ष जनविश्वास की सबसे बड़ी पहचान बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, बुनियादी ढांचे के विस्तार और आत्मनिर्भर भारत के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। आज भारत विश्व पटल पर एक मजबूत, सक्षम और निर्णायक नेतृत्व वाले राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।
अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है और देश आर्थिक, सामाजिक तथा रणनीतिक दृष्टि से नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाला समय भारत के स्वर्णिम भविष्य का होगा और देश विश्व नेतृत्व की दिशा में और मजबूती से आगे बढ़ेगा।

गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही मोदी और नायब सरकार: मोहन लाल बड़ौली

हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जिसके कारण जनता का भाजपा पर विश्वास लगातार मजबूत हुआ है।


श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें और विकसित भारत तथा विकसित हरियाणा के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार जनहित की नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। राज्य में गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। उन्होंने कहा कि पारदर्शी शासन, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण, रोजगार के अवसरों में वृद्धि और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से हरियाणा विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। सरकार का लक्ष्य समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और समावेशी विकास को सुनिश्चित करना है।


कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, विधायक निखिल मदान, विधायक कृष्णा गहलावत, विधायक पवन खरखौदा, मेयर राजीव जैन, पूर्व सांसद रमेश कौशिक, पूर्व मंत्री कविता जैन, भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक, माईराम कौशिक, मनिंदर सिंह, अमरीक सिंह, गन्नौर मंडल अध्यक्ष अजय जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।