अंत्योदय के संकल्प को साकार करना भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है: डा. अर्चना गुप्ता
Realizing the resolve of Antyodaya
कार्यकर्ताओं की ऊर्जा ही पार्टी की सफलता का आधार है: डा. अर्चना गुप्ता
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अंबाला पहुंची डा. अर्चना गुप्ता का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार और भव्य स्वागत
पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है: डा. अर्चना गुप्ता
चंडीगढ़, 13 जून। Realizing the resolve of Antyodaya, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत, त्याग, तपस्या और पार्टी के प्रति अटूट विश्वास के बल पर ही भाजपा ने केंद्र और प्रदेश में लगातार सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि लाखों कार्यकर्ताओं के समर्पण और अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।
अंबाला में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा में कोई कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नहीं होता। एक बूथ अध्यक्ष अपने बूथ पर जितनी अधिक मेहनत करता है, उसी की बदौलत पार्टी चुनावों में जीत हासिल करती है और सत्ता तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से ही भाजपा ने केंद्र और राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी अनेक योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
उन्होंने कहा कि हमें गर्व है नरेंद्र मोदी देश में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहते हुए देश को नई दिशा दे रहे हैं। आज भारत विश्व मंच पर एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा शुरू किए गए सुशासन और पारदर्शिता के मॉडल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे बढ़ा रहे हैं। प्रदेश सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों और जरूरतमंद वर्गों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है।
डा. गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला और मंडल स्तर पर जनकल्याण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंच सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे इन शिविरों में सक्रिय भूमिका निभाएं और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति अपने अधिकार और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि अंत्योदय के संकल्प को साकार करना भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
प्रदेश अध्यक्ष ने डॉ. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आगामी चुनावों में अंबाला जिले की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा को विजय दिलाने का लक्ष्य निर्धारित करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत बनाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं को यह प्रण लेना होगा कि वे अपने-अपने बूथों पर पूरी मेहनत और समर्पण के साथ कार्य करेंगे और हर विधानसभा क्षेत्र में कमल खिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व को और अधिक मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी पहचान है और कार्यकर्ताओं की ऊर्जा ही पार्टी की सफलता का आधार है।

- अंबाला पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
- कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर मोदी, नायब, डा. अर्चना गुप्ता जिंदाबाद के लगाए नारे
- भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है: डा. अर्चना गुप्ता
- कार्यकर्ताओं के लिए मेरे घर के द्वार सदैव खुले रहेंगे: डा. अर्चना गुप्ता
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अंबाला पहुंचीं डॉ. अर्चना गुप्ता का कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। शहर के विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, मोदी, नायब सैनी जिंदाबाद और डा. अर्चना गुप्ता जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाए।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने इस आत्मीय स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं से मिले सम्मान से अभिभूत डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि उन्हें जो सम्मान और स्नेह मिला है वह नई ऊर्जा देने वाला है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और निष्ठा के बल पर ही संगठन लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी रहेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है और कार्यकर्ताओं के लिए उनके द्वार सदैव खुले रहेंगे।

कार्यक्रम में ये नेता रहे मौजूद
जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, जिला प्रभारी धर्मवीर मिर्जापुर, कैबिनेट मंत्री अनिल विज, पूर्व मंत्री असीम गोयल, पूर्व विधायक डॉ.पवन सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, मेयर अम्बाला शहर अक्षिता सैनी, पूर्व विधायक राजबीर सिंह बराड़ा, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री ऋचा पाहवा, जिला परिषद चेयरमैन माखन सिंह लोबान, पूर्व प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. संजय शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार, राजेश बतौरा व सुशील अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी साहिल कक्कड़, ओम प्रकाश भट्ट, रवि बतान, अनुभव अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष पंचकूला दीपक शर्मा, जिला महामंत्री विवेक गुप्ता व करमचंद गोल्डी सैनी।