भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के स्वागत के कार्यक्रम सभी जिलों में तय

1000240314

Programs to welcome BJP State President Dr. Archana Gupta

*12 जून से कुरूक्षेत्र से शुरू हुए स्वागत कार्यक्रम 30 जून को होंगे संपन्न*

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के स्वागत कार्यक्रमों को लेकर सभी जिलों में उत्साह का माहौल: अरविंद सैनी* 

चंडीगढ़, 13 जून। Programs to welcome BJP State President Dr. Archana Gupta, भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के स्वागत को लेकर पूरे भाजपा ने प्रदेश के सभी जिलों में स्वागत कार्यक्रम तय किए हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आमजन से संवाद करेंगी तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संदेश देंगी।


भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के स्वागत कार्यक्रमों को लेकर सभी जिलों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ता नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के स्वागत के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का यह दौरा संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत करेगा।


अरविंद सैनी ने बताया कि कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और अंबाला में प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के स्वागत कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। इसके बाद 15 जून को कैथल और फतेहाबाद, 16 जून को जींद और दादरी, 17 जून को रोहतक तथा 18 जून को नूंह और पलवल में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


19 जून को भिवानी, 20 जून को गुरुग्राम और फरीदाबाद महानगर, जबकि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ गोहाना में भी स्वागत कार्यक्रम आयोजित होगा। 22 जून को फरीदाबाद और गुरुग्राम जिलों में कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।


इसके अलावा 24 जून को महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी, 25 जून को करनाल और सोनीपत, 26 जून को हिसार और हांसी तथा 27 जून को झज्जर और पानीपत में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किए जाएंगे। 29 जून को कबीर जयंती के अवसर पर भिवानी में विशेष कार्यक्रम में डॉ. अर्चना गुप्ता भाग लेंगी। वहीं 30 जून को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का डबवाली और सिरसा में स्वागत कार्यक्रम होंगे। 

 


भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ता आधारित संगठन है और प्रदेश अध्यक्ष डा.अर्चना गुप्ता के स्वागत कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में होने वाले कार्यक्रम ऐतिहासिक होंगे तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने में इन कार्यक्रमों की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है।