Relief for travelers to Himachal Pradesh

हिमाचल जाने वालों को बड़ी राहत, एंट्री टैक्स में 250 रुपये तक की कटौती

pp

Relief for travelers to Himachal Pradesh

Himachal Pradesh जाने वाले वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने एंट्री टैक्स में कटौती करते हुए विभिन्न वाहनों पर लगने वाले शुल्क को कम कर दिया है, जिससे पर्यटकों और ट्रांसपोर्टरों दोनों को फायदा होगा।

नई दरों के अनुसार सभी श्रेणी के वाहनों के एंट्री टैक्स में 30 रुपये से लेकर 250 रुपये तक की कमी की गई है। अब 5-सीटर कार के लिए पहले जहां 130 रुपये टैक्स देना पड़ता था, वहीं अब इसे घटाकर 70 रुपये कर दिया गया है।

इसी तरह 6 से 12 सीटर वाहनों का एंट्री टैक्स 130 रुपये से घटाकर 100 रुपये कर दिया गया है। ट्रक चालकों को भी इस फैसले से बड़ी राहत मिली है। 12,000 से 25,000 किलोग्राम वजन वाले दो-एक्सल ट्रकों का टैक्स 570 रुपये से घटाकर 320 रुपये कर दिया गया है, जबकि तीन-एक्सल वाहनों का टैक्स 600 रुपये से घटाकर 570 रुपये कर दिया गया है।

राज्य सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि हिमाचल प्रदेश में पंजीकृत हल्के वाहन—चाहे वे निजी हों या व्यावसायिक—इस एंट्री टैक्स से पूरी तरह मुक्त रहेंगे।

सरकार का कहना है कि इस फैसले से टैंपो, ट्रक और टिपर चालकों को राहत मिलेगी और परिवहन लागत भी कम होगी। साथ ही Punjab और हिमाचल के बीच एंट्री टैक्स को लेकर चल रहे लंबे विवाद और नाराजगी पर भी विराम लगने की उम्मीद है।

सरकार ने संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर नई दरें लागू करने के निर्देश दे दिए हैं।