राजस्थान: 50 लाख रुपए की लालच में सगे भाइयों ने भाई की हत्या की

राजस्थान: 50 लाख रुपए की लालच में सगे भाइयों ने भाई की हत्या की

Real Brothers Murder Their Brother Out of Greed for ₹50 Lakhs

Real Brothers Murder Their Brother Out of Greed for ₹50 Lakhs

नई दिल्ली। Real Brothers Murder Their Brother Out of Greed for ₹50 Lakhs, राजस्थान के राजसमंद जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 50 लाख रुपए की बीमा राशि हड़पने के लालच में सगे भाइयों ने अपने ही भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने इस वारदात को सड़क हादसा दिखाने के लिए पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया, लेकिन पुलिस जांच में साजिश का पर्दाफाश हो गया।

देवगढ़ थाना क्षेत्र में 7 मार्च को कुंडेली रोड स्थित रीको एरिया के पास देवीसिंह रावत का शव मिला था, जिसे शुरुआती तौर पर सड़क दुर्घटना माना गया। हालांकि, गहन जांच में मामला सुनियोजित हत्या का निकला।

बहाना बनाकर गांव बुलाया

पुलिस के अनुसार मृतक के भाई दुध सिंह उर्फ दिनेश सिंह और भगवान सिंह ने अपने साथियों सुरेंद्र सिंह और टीकम सिंह के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। सभी आरोपी गुजरात के अहमदाबाद में मजदूरी करते थे।

उन्होंने होली और जमीन रजिस्ट्री का बहाना बनाकर देवी सिंह को गांव बुलाया और 6 मार्च को शराब पिलाकर सुनसान इलाके में ले गए, जहां पत्थरों से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी।

सड़क किनारे फेंका शव

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को चलती बाइक से सड़क किनारे फेंक दिया और पास में बाइक छोड़ दी, ताकि मामला दुर्घटना लगे। अगले दिन खुद ही थाने में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

एफएसएल जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने साजिश का खुलासा करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों ने पहले ही इसे हत्या बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया था, जो अब सही साबित हुआ।