Ravi Kishan in Chandigarh: भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन आ रहे चंडीगढ़, शहर में इस जगह भाजपा रैली को करेंगे संबोधित

Ravi Kishan in Chandigarh: भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन आ रहे चंडीगढ़, शहर में इस जगह भाजपा रैली को करेंगे संबोधित

Ravi Kishan in Chandigarh

Ravi Kishan in Chandigarh

Ravi Kishan in Chandigarh:  भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन रविवार 12 जून को चंडीगढ़ आ रहे हैं| वह यहां एक भाजपा रैली को संबोधित करेंगे| दरअसल, मोदी सरकार के केंद्र में आठ साल पूरे हो जाने के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ भाजपा द्वारा विशेष रैली कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है| जहां रवि किशन इस रैली कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर शामिल होंगे| रैली में रवि किशन बताएंगे कि मोदी सरकार के बीते आठ साल किस प्रकार से सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर आधारित रहे हैं|

रवि किशन ने किया ये ट्वीट .....

इधर, चंडीगढ़ आने पर रवि किशन ने ट्वीट करते हुए लिखा- ''यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सुशासन, गरीब कल्याण के बारे में चंडीगढ़ की धरती से मंच के माध्यम से विस्तार में सब को बताऊँगा| ज़्यादा से ज़्यादा लोग जुटें| समस्त भोजपुरी समाज का भी इस रैली में बहुत स्वागत है|'' ज्ञात रहे कि, रवि किशन भोजपुरी सुपरस्टार होने के साथ-साथ राजनीति में भी हैं| वह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद हैं|

शहर में इस जगह भाजपा रैली का आयोजन ...

आपको जानकारी दे दें कि, चंडीगढ़ भाजपा द्वारा रैली कार्यक्रम का आयोजन मौलीजागरां के विकास नगर स्थित सब्जी मंडी में किया जा रहा है| शाम करीब 4.30 रैली का शुभारंभ होगा| चंडीगढ़ भाजपा के प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने लोगों से इस रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की है|

आपको बतादें कि, केंद्र में मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर रैली का आयोजन सिर्फ चंडीगढ़ में ही नहीं हो रहा है बल्कि भाजपा द्वारा देश की अन्य जगहों पर भी ऐसे ही कार्यक्रम किये जा रहे हैं और उनमें इन आठ सालों में मोदी सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में लिए गए कई बड़े फैसलों और जन कल्याण संबंधी योजनाओं के बारे में चर्चा की जा रही है|

नरेंद्र मोदी पहली बार कब बने थे PM ....

मालूम रहे कि, कभी गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पहचान रखने वाले नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक जीत के साथ 26 मई 2014 को पहली बार देश के पीएम का पदभार संभाला था| इसके साथ ही 2019 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर मोदी की बड़ी जीत हुई और लगातार दूसरी बार 30 मई 2019 को उन्होंने देश के पीएम का पदभार ग्रहण किया|