Horoscope Today 02 September 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल
Horoscope Today 02 September 2025
Horoscope Today 02 September 2025, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: ‘आज का राशिफल’ द्वारा आप आज होने वाली घटनाओं का आकलन कर सकते हैं. आज का राशिफल की मदद से आपको पता चलेगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए. यहां जानें आज का राशिफल
मेष (Aries Daily Horoscope)
सूर्य पँचम व चन्द्रमा नवम गोचर कर रहे हैं। तृतीय गुरु व द्वादश शनि धार्मिक यात्रा के लिए अनुकूल हैं। आध्यात्मिक उन्नयन का समय है।पारिवारिक समस्याओं के समाधान के लिए अनवरत प्रयास करते रहेंगे। युवा लव लाइफ मे अब बहुत महत्वपूर्ण समय है। स्वास्थ्य के लिए बेहतर गोचर है।
वृष (Taurus Daily Horoscope)
आज कस दिन शुभ रहेगा।चन्द्रमा अष्टम व गुरु इसी राशि से द्वितीय गोचर में हैं।बिजनेस ग्रोथ की सम्भावना है।शनि एकादश बिजनेस के लिए शुभ है।अपने वर्क पर फोकस करें,वाणी पर संयम रखें।बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।उदर विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ सफल रहेगी।
मिथुन (Gemini Daily Horoscope)
सप्तम चन्द्रमा व दशम शनि जाँब में प्रोग्रेस देंगे।बिजनेस सम्बंधित कोई बड़ा कार्य होगा।शनि न्यू बिजनेस डील करवा सकता है। फाइनेंस,आईटी व बैंकिंग जाँब के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला समय है।जाँब चेंज लाभप्रद रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ बेहतर है।लांग ड्राइव पर जाएंगे।
कर्क (Cancer Daily Horoscope)
चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम गोचर में व गुरु व्यय भाव में हैं। शनि भाग्य भाव में गोचर करके लाभ दे सकते है।कॅरियर में सफलता हैं।बिजनेस के न्यू प्रोजेक्ट पर वर्क शुरू कर सकते हैं।अभी बिजनेस में लगातार मेहनत के बावजूद मन चाही सफलता नहीं मिल रही है।यदि आप जाँब चेंज करने का विचार करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है।विवाह की बात घर में आरम्भ हो जाएगी।
सिंह (Leo Daily Horoscope)
आज चन्द्रमा इसी भाव से पँचम गोचर में है।शनि अष्टम व गुरु एकादश गोचर में है।जाँब में सफलता है।बिजनेस में किसी विशेष डील को लेकर खुश रहेंगे। जाँब वर्क को और बेहतर करें। लव लाइफ व अपने कर्म में टाइम मैनेजमेंट का सही उपयोग करें।छात्र सही दिशा में अध्ययन करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
कन्या (Virgo Daily Horoscope)
चन्द्रमा चतुर्थ मातृ भाव में व शनि अष्टम घर -परिवार के लिए मङ्गलमय है।बिजनेस व जाँब में रुके कार्यों की पूर्णता के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिवस है। आपका मृदुभाषी व्यवहार बहुत सुंदर है , यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी।घर पर किसी प्रिय संत के आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग करेंगे।
तुला (Libra Daily Horoscope)
तृतीय चन्द्रमा व एकादश सूर्य शुभ हैं। शुक्र घर-परिवार में आर्थिक प्रगति के लिए मङ्गलमय हैं। सप्तन शनि स्वास्थ्य के लिए प्रतिकूल हैं। जाँब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। छात्र कॅरियर में सफलता के लिए खूब मेहनत करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आपकी धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लव लाइफ में समय देना होगा। तनाव स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकता है।
वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)
आज चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय भाव में हैं। सूर्य सिंह तथा शनि मीन में होकर इस राशि के व्यवसायी जातकों को सफलता देंगे। जाँब परिवर्तन सम्बंधित निर्णय ले सकते हैं। रिश्तों को लेकर पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मेष व कन्या राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
धनु (Sagittarius Daily Horoscope)
बिजनेस में सफलता है। चन्द्रमा इसी भाव में गोचर कर रहे हैं। आज बिजनेस सम्बंधित महत्त्वपूर्ण कार्यों में संलग्न रहेंगे।जाँब में बढ़ते कार्य के तनाव को लेकर मन भयाक्रांत रहेगा लेकिन अपने दायित्व को बेहतर करें। पारिवारिक तनाव से परेशान रहेंगे। लव लाइफ में समय के अभाव का आगमन हो सकता है।
मकर (Capricorn Daily Horoscope)
सिंह राशि के सूर्य-तृतीय शनि व इसी राशि से द्वादश भाव में गोचर करते चन्द्रमा जाँब व व्यवसाय के लिए अनुकूल है।चतुर्थ गुरु आर्थिक सुख में लाभ देगा। सायंकाल तक धार्मिक यात्रा संभावित है।अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।पंचम गुरु सन्तान को लाभ देगा।।ऑफिस में सुंदर व सुखद माहौल रहेगा।
कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)
एकादश गोचर करता चन्द्रमा व पँचम गुरू कॅरियर में बड़ी सफलता दे सकता है।जाँब प्रोग्रेस में अपने परफार्मेंस से खुश रह सकते हैं। नवीन पद का दायित्व आरम्भ करेंगे।किसी भी बड़े व्यावसायिक कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें।सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मीन (Pisces Daily Horoscope)
चन्द्रमा दशम व शनि इसी भाव में गोचर कर रहे हैं।शुक्र वित्त्तीय जाँब में आपकी जाँब प्रगति को अब सही दिशा में पहुचायेंगे।कॅरियर में कुछ सकारात्मक परिवर्तन को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स व मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी।धार्मिक यात्रा के संयोग बन सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
Horoscope Today 01 September 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल