14 साल की लड़की से एक साल तक करता रहा रेप, प्रेग्नेंट हुई तो धोखे से करा दिया गर्भपात

14 साल की लड़की से एक साल तक करता रहा रेप, प्रेग्नेंट हुई तो धोखे से करा दिया गर्भपात

Raped a 14-year-Old Girl

Raped a 14-year-Old Girl

Raped a 14-year-Old Girl: कौशांबी से रेप करने का मामला सामने आया है। 14 साल की एक दलित नाबालिग किशोरी(dalit minor girl) के साथ रेप किया गया है। पड़ोसी युवक ने किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा(Trapped in a love trap) कर उसके साथ साल भर तक रेप किया। जब किशोरी प्रेग्नेंट हो गई(teen pregnant) तो युवक ने उसे धोखे से दवा खिलाकर उसका गर्भपात(Abortion) करा दिया।

मौके से फरार युवक हुआ फरार

इस घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो वो हैरान हो गए। पीड़िता के पिता ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ रेप और गर्भपात की दवा खिलाने की FIR दर्ज कराई। पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो युवक मौके से फरार हो गया।

यह पढ़ें: यूपी में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश- दो युवतियों समेत 5 गिरफ्तार, लोगों को जाल में फंसाकर करते ब्लैकमेल

यह मामला करारी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। दलित किशोरी करारी कस्बे के एक विद्यालय में पढ़ाई करती है। इसी विद्यालय में गांव का एक युवक भी पढ़ाई करता है। विद्यालय आने जाने के दौरान दोनों में बातचीत होने लगी। दोनों की बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद युवक ने किशोरी को शादी का झांसा दिया।

साल भर से बना रहा था संबंध

उसके बाद किशोरी से साथ शारीरिक संबंध बनाया। साल भर उसके साथ संबंध बनाता रहा। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। कुछ दिनों के बाद किशोरी ने युवक से गर्भ ठहरने की बात कही। युवक ने इस पर उतना ध्यान नहीं दिया। धीरे-धीरे किशोरी के शरीर में परिवर्तन होने लगे।

यह पढ़ें: बच्चों की ट्यूशन टीचर के प्यार में पागल पिता, विरोध करने पर पत्नी को पीटा, घर का राशन किया बंद

इसके बाद किशोरी आरोपी युवक पर शादी का दबाव बनाने लगी। युवक शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ। एक दिन मिलने के बहाने युवक ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। किशोरी ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। किशोरी की बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।

विधिक कार्रवाई होगी

एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया, “करारी थाना क्षेत्र में एक अभियोग 376,313 IPC का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी फरार हो गया है। हमारी दो टीमें लगी हुई हैं। बहुत जल्द ही उसे हम गिरफ्तार कर लेंगे। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट करा लिया गया है। मामले में कड़ी से कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।