Ram Navami Celebrations in Mohali Phase-1 on March 25-26
BREAKING
Instagram को भारत में बैन किया जा रहा? 25 अगस्त से बंद होने की खबर, जानें सरकार की तरफ से क्या बयान आया, पढ़ें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत के अपनी तरह के पहले 1,116 करोड़ रुपए की लागत वाले वर्धमान-आईची स्टील फोर्जिंग प्लांट का नींव पत्थर रखा, 500 युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीज़ों को साँस संबंधी बीमारियों का कैशलेस उपचार उपलब्ध, ₹37.30 करोड़ के उपचार का ख़र्च कवर भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रूपये किया: हरजोत सिंह बैंस

मोहाली फेज-1 में 25-26 मार्च को धूमधाम से मनाई जाएगी रामनवमी,

mohali

Ram Navami Celebrations in Mohali Phase-1 on March 25-26

सनातन सेवा समिति, मोहाली द्वारा सनातन धर्म में मनाए जाने वाले सभी त्योहारों को सामूहिक रूप से मनाने के उद्देश्य से एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में फेज-1 की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सनातन सेवा समिति  के प्रवक्ता ने बताया कि बैठक की शुरुआत में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष फेज-1 की सभी धार्मिक संस्थाएँ एकजुट होकर रामनवमी का पर्व श्रद्धा और धूमधाम से मनाएँगी। 

प्रवक्ता ने बताया कि रामनवमी का यह पर्व 25 मार्च से 26 मार्च 2026 तक फेज-1 में खोखा मार्केट के सामने स्थित पार्क में मनाया जाएगा। इस अवसर पर सामूहिक रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। सामूहिक रामायण का शुभारंभ 25 मार्च को सुबह 9:00 बजे होगा तथा 26 मार्च को इसका भोग डाला जाएगा। भोग के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

प्रवक्ता ने यह भी बताया कि सनातन सेवा समिति द्वारा एक कोर समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें सभी धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे। यह समिति भविष्य में होने वाले सभी धार्मिक आयोजनों के संबंध में निर्णय लेगी।

इस अवसर पर गौग्रास सेवा समिति, श्री राम लीला एवं दशहरा कमेटी, अंकुश क्लब, श्री हरि कीर्तन भजन मंडल तथा राम लीला कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।