राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: अनुकल्प मिश्र के चाचा और स्थानीय ज्वैलर्स से पुलिस ने की पूछताछ

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: अनुकल्प मिश्र के चाचा और स्थानीय ज्वैलर्स से पुलिस ने की पूछताछ

1000031177

Ram Mandir offering theft case: Police questioned Anukalp Mishra's

मिल्कीपुर (अयोध्या)। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण में जेल में निरुद्ध अनुकल्प मिश्र के चाचा रामेंद्र मिश्र व इनायतनगर बाजार के एक ज्वैलर्स को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की है। सिविल ड्रेस में टाटा सूमो से पहुंची पुलिस ने कुछ स्थानीय विक्रेताओं से भी पूछताछ की है, जो निर्माण सामग्री बेचते हैं।

संदेह जताया गया है कि इन्हीं विक्रेताओं के यहां से बिल्डिंग मैटेरियल अनुकल्प के बहनोई लवकुश मिश्र के मकान निर्माण के लिए भेजा जाता था। कुछ घंटे हिरासत में रखने के बाद पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को छोड़ दिया है। इसकी पुष्टि इनायतनगर थाना के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने भी की है।

चढ़ावा चोरी प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से मिल्कीपुर क्षेत्र के बसावां गांव का मूल निवासी अनुकल्प मिश्र जेल में निरुद्ध है। अनुकल्प ही मास्टरमाइंड माना जा रहा है। आरोप है कि वह चाेरी के धन से अपने चाचा की भी विभिन्न आवश्यकताओं के लिए मदद करता रहा है।

इसी कारण मंगलवार को सादे ड्रेस में एसएचओ लिखी टाटा सूमो से पहुंचे कुछ पुलिसकर्मियों ने इनायतनगर बाजार में मेडिकल स्टोर का संचालन करने वाले अनुकल्प के चाचा रामेंद्र मिश्र सहित एक स्थानीय ज्वैलर्स को हिरासत में लिया।

बाजारवासियों ने यह देखा तो वह हतप्रभ रह गए, परंतु रामेंद्र को देखकर उन्हें पता चल गया कि यह चोरी प्रकरण से जुड़ा मामला है। बताते हैं कि कुछ घंटे की पूछताछ के दौरान पुलिसकर्मियों ने चाचा रामेंद्र से यह सत्यापित किया है कि अनुकल्प की ओर से दिए गए धन को कहां-कहां खर्च किया।

अनुकल्प उनकी कितनी मदद करता रहा है और कब-कब वह गांव में आता था। वहीं, यह आशंका जताई जा रही कि अनुकल्प ने दान के आभूषणों को चुरा कर इसी ज्वैलर्स के माध्यम से बेचा है या उसके बदले कुछ खरीदा है।