जयपुर: राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से की उच्च स्तरीय बैठक
Rajasthan Chief Secretary V. Srinivas
जयपुर: Rajasthan Chief Secretary V. Srinivas, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने 25 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात करने के बाद कई केंद्रीय मंत्री के साथ भी बैठक की थी, जिसके बाद से ही लगातार प्रदेश के डवलपमेंट को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही है। इसी कदम में नया संकेत मिल गया है। राजस्थान में विकास की गति को और तेज करने के लिए 'डबल इंजन' सरकार ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री के हालिया दिल्ली दौरे के बाद अब प्रदेश के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे हैं।
मुख्य सचिव ने सोशल मीडिया साझा की जानकारी
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने नई दिल्ली में कैबिनेट सचिव और भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ सचिवों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य के बीच लंबित परियोजनाओं को गति देना और राजस्थान के लिए नई सौगातें सुनिश्चित करना है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने खुद सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर अपने दिल्ली दौरे की जानकारी दी।
इन क्षेत्रों पर को लेकर हुई चर्चा, जानिए क्या होगा फोकस
मुख्य सचिव श्रीनिवास ने कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन से मुलाकात की। उन्होंने पश्चिम एशिया संकट के दौरान राजस्थान की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। साथ ही, 'डिपार्टमेंट ऑफ रेगुलेशन एंड कंप्लायंस रिडक्शन फेज-2' की प्रगति से भी अवगत कराया। इसी तरह वी. श्रीनिवास नई दिल्ली में कैबिनेट सचिव और भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें की है।
उर्जा, जल संसाधन और खनन सुधार पर फोकस करने को लेकर चर्चा हो रही है।