राजस्थान भाजपा का 'मिशन विस्तार': राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का 15 मई के बाद दौरा, हर जिले में बनेगा पार्टी का 'अपना घर'
Rajasthan BJP's 'Mission Expansion'
Jaipur News: Rajasthan BJP's 'Mission Expansion', राजस्थान भाजपा (Rajasthan BJP) के लिए आने वाले दिन काफी गहमागहमी भरे रहने वाले हैं. प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ (Madan Rathore) ने बुधवार को जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस बात की पुष्टि कर दी है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जल्द ही राजस्थान के दौरे (Nitin Nabin Rajasthan Visit) पर आ रहे हैं. इस दौरे को लेकर संगठन के स्तर पर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं.
15 मई के बाद बन सकता है कार्यक्रम
दौरे के समय को लेकर मदन राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को राजस्थान आने का न्योता तो पहले ही भेजा जा चुका है, लेकिन फिलहाल दूसरे राज्यों के चुनाव परिणाम आने का इंतजार है. जैसे ही ये नतीजे आएंगे, उसके तुरंत बाद यानी 15 मई के आसपास उनका दौरा तय हो सकता है.इस दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति पर बड़ी चर्चा होगी.
हर जिले में बनेगा भाजपा का अपना 'घर'
इस दौरान मदन राठौड़ ने बताया कि सिर्फ नेताओं के दौरे ही नहीं, बल्कि पार्टी अब अपने ढांचे को भी आधुनिक बनाने पर काम कर रही है. राजस्थान के हर जिले में भाजपा के अपने नए कार्यालय बनाए जा रहे हैं. इतना ही नहीं, राज्य स्तर पर एक नया भव्य मुख्यालय बनाने को लेकर भी प्रभारी के साथ मीटिंग में चर्चा हुई है.
नारी शक्ति को राजनीति में मिलेगा बड़ा मुकाम
संगठन के इस विस्तार के साथ-साथ पार्टी का बड़ा फोकस महिलाओं को आगे लाने पर भी है. इसके लिए भाजपा जल्द ही 'नारी शक्ति वंदन' अभियान शुरू करेगी. इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सिर्फ घर तक सीमित न रखकर राजनीति के मैदान में सक्रिय भूमिका देना है, हालांकि, विधानसभा में इस पर अंतिम फैसला होना अभी बाकी है, लेकिन पार्टी ने महिलाओं को सम्मानजनक स्थान दिलाने का संकल्प कर लिया है.