Girl rape in Train: चलती ट्रेन में लड़की का रेप; AC कोच में TTE ने तार-तार की आबरू, सीट दिलाने के बहाने केबिन में ले गया

चलती ट्रेन में लड़की का रेप; AC कोच में TTE ने तार-तार की आबरू, सीट दिलाने के बहाने केबिन में ले गया, परीक्षा देकर लौट रही थी

Railway TTE raped Girl in running Train AC Coach Crime News

Railway TTE raped Girl in running Train AC Coach Crime News

Girl rape in Train: इस देश में लड़कियों की आबरू सुरक्षित नहीं है। हवस के पुजारी इसे तार-तार करने में लगे हैं। आलम यह है कि अब ट्रेन में भी लड़कियों का रेप किया जा रहा है। खबर उत्तर प्रदेश से है। जहां अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन में एक एनसीसी कैडेट लड़की के साथ रेप की घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया। सबसे हैरानी और शर्मनाक बात ये है कि चलती ट्रेन में लड़की का रेप करने वाला कोई और नहीं बल्कि TTE था। TTE ने ही लड़की के साथ दरिंदगी की। उसे झांसे में लेकर डराया और धमकाया। पीड़ित लड़की ने रेलवे पुलिस को इसकी शिकायत दी है।

दरिंदगी! हरियाणा में चलती गाड़ी में युवती का गैंगरेप; आरोपी युवकों ने जबरदस्ती करते हुए मारपीट की, लिफ्ट देने के बहाने घिनौनी वारदात

परीक्षा देकर लौट रही थी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित लड़की का आरोप है कि वह एनसीसी सी-सर्टिफिकेट की परीक्षा देने के लिए मऊ गई थी। लौटते समय भीड़ बहुत ज्यादा होने के कारण टिकट नहीं ले सकी और जल्दबाज़ी में ट्रेन के एसी कोच में चढ़ गई। वह AC कोच में मौजूद ही थी की इतने में वहां आरोपी TTE आया और सीट दिलाने के बहाने उसे केबिन में ले गया। इसके बाद उसने जबरदस्ती उसके साथ रेप किया। TTE यह धमकी दे रहा था कि अगर उसने शोर मचाया या किसी को बताया तो बिना टिकट यात्रा मामले में वह उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा।

भगवान के सामने 5 साल की बच्ची का रेप; मंदिर के अंदर अस्मत लूटता रहा हवसी दरिंदा, CCTV वीडियो सामने आया, बेहद शर्मनाक

गोरखपुर में दर्ज कराई शिकायत

बताया जा रहा है कि पीड़िता ने गोरखपुर रेलवे पुलिस में इस बारे में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद रेलवे पुलिस ने लड़की की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। लेकिन यह घटना रेलवे पर कई सवाल खड़े करती है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि देश के इतने बड़े रेल नेटवर्क में लड़कियां आने-जाने में सुरक्षित नहीं हैं। यह घटना भारतीय रेलवे की प्रतिष्ठा पर एक बदनुमा दाग है। इससे पहले भी एक ऐसी ही घटना रेलवे से सामने आई थी। जिसमें एक महिला सिपाही के साथ दरिंदगी की हद पार करते हुए रेप की घटना को अंजाम दिया गया था। महिला सिपाही खून से लथपथ हालत में ट्रेन के कोच में मिली थी।

10 साल की बच्ची का रेप कर गला काटा; महाराष्ट्र में रोंगटे खड़े करने वाली हैवानियत, दरिंदे ने हत्या कर शव छठी मंजिल से नीचे फेंका